Rekha Barbie: AI ने रेखा की बनाई ऐसी तस्वीर, लोगों के उड़े होश, लग रहीं असली बार्बी से भी ज्यादा खूबसूरत
AI Generate Rekha as Barbie: दिग्गज और मशहूर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रेखा इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनका एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। लोगों ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि रेखा की फोटो ऐसी होगी।
दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक प्यारी बार्बी बन गई हैं। इसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं। साथ ही उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं। रेखा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। रेखा बार्बी डॉल में बेहद प्यारी लग रही हैं।

यह फोटो रेखा ने खुद शूट नहीं करवाया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने एआई की मदद से रेखा की यह तस्वीर जारी की है। एक फोटो में अभिनेत्री छोटी करे कैप लगाए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। फोटो देखते ही उनके फैंस दीवाने हो गए है।
AI जेनरेटेड तस्वीरें लोगों को बहुत प्यारी लग रही है। उनके फैंस ने कभी सोचा नहीं होगा कि रेखा इस फोटो में इतनी प्यारी लगेगी। रेखा असली बार्बी से भी ज्यादा प्यारी लग रही है। पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि रेखा ने इससे पहले एक फोटोशूट करवाया था। जो इंटरनेट पर छा गया है। वोग अरेबिया (Vogue Arabia) के साथ उन्होंने फोटोशूट करवाया था। अभिनेत्री रेखा की रॉयल तस्वीरों का 3 जुलाई को अनावरण किया गया। काफी दिनों बाद रेखा की फोटो फैंस के बीच आई है।
वहीं, अब एआई ने रेखा की तस्वीरें जेनरेट कर लोगों को चौंका दिया है। Myntra ने ट्विटर पर रेखा की फोटो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हमने एआई से रेखा को बार्बी के रूप में कल्पना करने के लिए कहा। फोटो आपके सामने है। रेखा फोटो में बार्बी से भी सुंदर लग रही है।
यह भी पढ़ें- रेखा ने अपने फिल्मी करियर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, कहा- 2014 के बाद से नहीं साइन की कोई फिल्म क्योंकि.....












Click it and Unblock the Notifications