रेखा ने अपने फिल्मी करियर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, कहा- 2014 के बाद से नहीं साइन की कोई फिल्म क्योंकि.....
Rekha: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा अपने नए फोटोशूट के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर और अपनी कला पर खुलकर बात की। हाल ही में एक्ट्रेस रेखा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं रेखा ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2014 के बाद से एक भी फिल्म क्यों साइन नहीं की है और अपनी पसंद के अनुसार प्रोजेक्ट चुनने की विलासिता को भी स्वीकार किया है।
रेखा का सफल फिल्मी करियर
रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में तेलुगू फिल्म्स 'इति गुट्टू' (1958) और 'रंगुला रत्नम' (1966) से की थी। हीरोइन के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सी.आई.डी. 999' (1969) थी। उन्होंने 'सावन भादों' (1970) मूवी से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'सुपर नानी' थी। इसके बाद से वह फिल्मों और टीवी शोज में मेहमान के रूप में ही नजर आई हैं।

फिल्में साइन करने को लेकर रेखा का बयान
वोग अरेबिया से बात करते हुएसाल रेखा ने बताया कि उन्होंने 2014 के बाद से किसी भी प्रोजेक्ट के लिए साइन नहीं किया है। रेखा ने कहा- चाहे मैं फिल्में बनाऊं या नहीं, ये मुझे कभी नहीं छोड़ता। मुझे जो पसंद है उसे फिर से जीने के लिए मेरे पास अपनी यादें हैं और जब समय सही होगा, तो सही प्रोजेक्ट भी मुझे मिल ही जाएगा। मेरा व्यक्तित्व मेरा अपना है, लेकिन मेरा सिनेमाई व्यक्तित्व देखने वाले की नजर में है।
'मैं अपनी पसंद खुद चुनती हूं'
रेखा ने आगे कहा- मैं खुद चुनना चाहती हूं कि मैं कहां रहना चाहती हूं और कहां नहीं रहना चाहती। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे जो पसंद है उसे चुनने का अधिकार मुझे मिला है और वो भी केवल न कहने की विलासिता प्राप्त करने के लिए। बातचीत के दौरान रेखी जी से पूछा गया कि जब आप किसी से या किसी चीज से इतनी गहराई से प्यार करते हैं, तो क्या प्यार गायब हो जाता है? इस पर रेखा ने जवाब दिया- नहीं। एक बार रिश्ता जुड़ गया तो हमेशा के लिए जुड़ जाता है।
'जिसे हम बहुत चाहते हैं वह हमें जरूर मिलती है'
रेखा ने आगे कहा- कभी-कभी हम अधिक चाहते हैं और कभी-कभी ये पर्याप्त होता है। यह मेरी कला पर लागू होता है। मैं सुंदरता की दृढ़ता की प्रवृत्ति के साथ पैदा हुई था। मैं अभिनेताओं के घर पर पैदा हुई थी, लेकिन कुछ सीखने की मेरी ये खोज मेरी इच्छा को जगाए रखती है। मैं नेगेटिविटी पर नहीं बल्कि पॉजिटिविटी पर विश्वास रखती हूं। मुझे अपनी कला पर पूरा नियंत्रण है। मैं हर दिन एक नए कलाकार की तरह खुद को महसूस करती हूं। मैं उन लोगों पर भरोसा करती हूं जो मेरी तरह प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। आपको बता दें कि रेखा हाल ही में टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में नजर आई थीं। लोग अभी भी उनके किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications