Ahmedabad Plane Crash में इस मॉडल की गर्लफ्रेंड की हुई मौत, अस्पताल के बाहर हुई ऐसी हालत, वीडियो वायरल
Ahmedabad Plane Crash: गत 12 जून, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश की घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में फ्लाइट में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है जबकि चमत्कार के रूप में एक शख्स जिंदा बच गया है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 लोगों की हुई मौत
इस भयावह प्लेन क्रैश में 12 क्रू मेंबर्स की भी मौत हो गई है। क्रू मेंबर मनीषा थापा भी इस हादसे का शिकार हुई हैं। मनीषा थापा के बॉयफ्रेंड सागर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह अस्पताल के बाहर रोते हुए दिखाई दे रहे थे।

क्रू मेंबर मनीषा थापा और सागर पाटिल का रिश्ता
अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा को खोने के बाद सागर पाटिल काफी टूट गए हैं। उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी बीच सागर पाटिल ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जहां पर वह अपनी दिवंगत गर्लफ्रेंड को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं।
सागर पाटिल ने इंस्टा स्टोरी में लिखा इमोशनल नोट
सागर पाटिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है और बताया है कि वो अपने दर्द से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सागर ने अपने फॉलोअर्स को ये सलाह भी दी है कि जिंदगी और मौत का कुछ पता नहीं है इसीलिए उन्हें अपनों के साथ वक्त गुजारना चाहिए। आज को इन्जॉय करना चाहिए क्योंकि कल कुछ भी हो सकता है।
'अपने करीबियों के साथ वक्त गुजारें'
सागर पाटिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- आप सभी के सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, बहुत सारे DM हैं, उनमें से हर एक का जवाब देना मुश्किल है। मैं नहीं जानता कि क्या कहूं, मैं उन चीजों से उबरने की कोशिश कर रहा हूं जिनसे मैं गुजर रहा हूं। अपने करीबियों के साथ वक्त गुजारें और सबसे ज्यादा इन्जॉय करें। पता नहीं वो कल रहेंगे या नहीं।
अस्पताल से वायरल हुआ था सागर का वीडियो
आपको बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सागर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सागर डीएनए टेस्ट सेंटर के बाहर रोते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि वो किसका इंतजार कर रहे हैं तो सागर ने रोते हुए कहा था- 'माय लव'।
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 में क्रू मेंबर थीं मनीषा थापा
जानकारी के अनुसार जब ये प्लेन क्रैश हुआ था, उस समय सागर मुंबई में थे लेकिन हादसे की खबर सुनते ही वह जल्दबाजी में अहमदाबाद पहुंचे थे। प्लेन क्रैश में सागर की गर्लफ्रेंड मनीषा थापा की मौत हो गई है। 27 साल की मनीषा हादसे का शिकार हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 में क्रू मेंबर के तौर पर मौजूद थीं। वह एयर इंडिया के इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं।
कौन हैं सागर पाटिल?
मनीषा थापा के बॉयफ्रेंड सागर पाटिल एक मॉडल और सिंगर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 29 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके मॉडलिंग की तस्वीरें और सिंगिंग वीडियोज मौजूद है जो कि काफी वायरल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications