रनवे 34 देखने के बाद अक्षय कुमार बोले- 'भाई अजय देवगन, मजा आ गया कसम से'
मुंबई, 28 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रनवे 34 को रिलीज से पहले ही प्रशंसा मिल रही है, वहीं अब इस फिल्म को देखकर अजय देवगन के जिगरी दोस्त अक्षय कुमार ने जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार ने तारीफ में क्या और कहा ?

भाई अजयदेवगन मजा आ गया कसम से.....
रनवे 34 फिल्म देखने के बाद, अक्षय कुमार ने लिखा, "अभी-अभी # रनवे 34 देखा। भाई अजयदेवगन मजा आ गया कसम से। क्या थ्रिलर, क्या शानदार वीएफएक्स, शानदार अभिनय और निर्देशन। अमिताभ बच्चन सर हमेशा की तरह सहज और रकुलप्रीत समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं। फिल्म को उसका हक मिले।"

फिल्म के निर्माता निर्देशक होने के साथ अजय देवगन ने निभाया है लीड रोल
बता दें रनवे 34 का निर्माण और निर्देशन अजय देवगन ने किया है, जो फिल्म में मुख्य किरदार भी कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह, आकांक्षा सिंह और अंगिरा धर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अक्षय ने की थी तारीफ तो अजयने दिया था ये जवाब
कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने रनवे 34 फिल्म के ट्रेलर को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया था, "इस शुक्रवार को लैंडिंग, #RUNWAY34। #Runway34OnApril29 @SrBachchan @ajaydevgn @Rakulpreet। अजय देवगन ने जवाब दिया था," अक्षय, रनवे 34 की टीम और मैं वास्तव में हमें एक विशेष तबज्जों देने के लिए समय निकालने की सराहना करता हूं। खासकर जब से आपने खुद एक नई फिल्म शुरू की है। आपको भी मेरी शुभकामनाएं- अजय"।

"रनवे 34" 2015 की सच्ची घटना से प्रेरित है
रनवे 34 2015 की सच्ची घटना से प्रेरित है, जब जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि की उड़ान खराब मौसम और सुबह अस्पष्ट दृश्यता के कारण कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करने के बाद बाल-बाल बच गई थी। अजय देवगन ने 2016 के बाद निर्देशन में वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार शिवाय का निर्देशन किया था, जो 2016 में रिलीज हुई थी।
Just watched #Runway34. Bhai @ajaydevgn mazaa aa gaya kasam se. What a thriller, what superb vfx, brilliant acting and direction. @SrBachchan Sir effortless as always and @Rakulpreet 👏👏 I wish greatest luck to the team. May the film get its due. 👍🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 28, 2022
अजय और अक्षय की अपकमिंग फिल्में
गौरतलब है कि रनवे 34 के बाद अजय देवगन मैदान, थैंक गॉड और दृश्यम 2 में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और सेल्फी है।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications