राज कुंद्रा के रिहा होने पर गहना वशिष्ठ ने अपनी ये बोल्ड फोटो शेयर कर किया वेलकम
राज कुंद्रा के रिहा होने पर गहना वशिष्ठ ने अपनी ये बोल्ड फोटो शेयर कर किया वेलकम
नई दिल्ली, 21 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमेन पति राज कुंद्रा मंगलवार को जेल से रिहा हो गए। दो महीने तक जेल में रहने के बाद सोमवार को उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर ली गई थी जिसके बाद मंगलवा को वो जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। राज की रिहाई पर शिल्पा शेट्टी का परिवार और उनके शुभचिंतक खुश दिखे। वहीं अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में जेल गए राज कुद्रा के रिहा होने पर "गंदी बात" फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने खुशी जताई और अपनी एक बोल्ड फोटो इंस्टा पर शेयर करते हुए राज कुंद्रा का अनोखे अंदाज में वेलकम किया। गहना का ये मैसेज जमकर वायरल हो रहा है लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद से गहना वशिष्ठ कर रही उनका सपोर्ट
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में पिछले दो महीने से जेल में थे। इस दौरान दो नई एक्ट्रेस ने उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए वहीं राज की गिरफ्तारी के बाद से गहना वशिष्ठ उनका सपोर्ट करती नज़र आईं और कहा कि पोर्न कटेंट और इरॉटिक्स में अंतर होता है।

गहना ने राज के रिहा होने पर शेयर की बोल्ड फोटो और किया वेलकम
गहना वशिष्ठ ने तब कहा राज कुंद्रा के ऐप पर सिर्फ बोल्ड, इरॉटिक और हॉट फिल्म्स हैं, पोर्न नहीं। "अब राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने पर गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर कर अपने निराले अंदाज में वेलकम किया है।

गहना ने बोल्ड फोटो शेयर कर राज कुंद्रा का स्वागत करते हुए लिखी ये पोस्ट
गहना वशिष्ठ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा 'हार्दिक बधाई... आपका स्वागत है आरके (राज कुंद्रा) .... आपको सलाम, आप एक बहादुर आदमी हैं.... चीयर्स।' इस पोस्ट के साथ गहना वशिष्ठ ने #rajkundra का भी लिखा है। सोशल मीडिया पर गहना की ये पोस्ट और फोटो जमकर वायरल हो रही है।
राज कुंद्रा पर लगा है ये आरोप
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में 19 जुलाई को राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था, राज कुंद्रा अश्लील वीडियो शूट करके उस कटेंट को बेचने का आरोप है। राज कुंद्रा के साथ उनके एक पाटनर रायन थोर्पे को भी अरेस्ट किया गया था पहले रायन को भी जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। गवाहों में राज कुंद्रा की एक्ट्रेस पत्नी शिल्पा शेट्टी और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा समेत अन्य लोग शामिल हैं।

गहना वशिष्ठ खुद भी अश्लील वीडियो बनाने के मामले में जमानत पर हैं
बता दें एकता कपूर की वेब सीरीज "गंदी बात" से पॉपुलर हुईं गहना वशिष्ठ खुद भी अश्लील वीडियो बनाने के मामले में जमानत पर हैं। राज के अरेस्ट होने के बाद गहना ने एक साक्षात्कार में कहा था कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मैं उनसे मिली थी और तब मुझे पता चला कि वह एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे है। ऐप तब तक लगभग तैयार हो चुका था। इस ऐप पर वो एक फिल्म में शमिता को भी लेने वाले थे। हालांकि इस फिल्म में किस तरह से बोल्ड सीन रखे जाने थे या शमिता ने इसके लिए क्या शर्ते रखीं थी। हालांकि शिल्पा शेट्टी की बहन और राज कुंद्रा की साली शमिता शेट्टी ने इस बात से इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications