अमित शाह के साथ पहले डाली फोटो, फिर की डिलीट, वरुण धवन में कैप्शन में ऐसा क्या लिख दिया?

Varun Dhawan Post Delete: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' का जमकर प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस बीच दिल्ली में एक इवेंट के दौरान वरुण धवन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, हालांकि अब उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है।

दरअसल, वरुण ने अमित शाह के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा दिया था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में अपनी फिल्म के नाम का जिक्र किया था। वरुण ने लिखा, "उनके सामने हम सब 'बेबी' हैं। दिल्ली में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलकर बहुत खुशी हुई।"

Varun Dhawan

वरुण धवन ने की अमित शाह की तारीफ

वरुण धवन ने इससे पहले आजतक एजेंडा कार्यक्रम में अमित शाह की तारीफ की थी। मंच पर उन्होंने शाह की राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए उनकी तुलना हनुमान से की थी। उन्होंने कहा कि कई लोग शाह को राजनीति में चाणक्य मानते हैं, लेकिन वे उन्हें हनुमान मानते हैं।

हालांकि अब इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि कुछ जानकारों की मानें तो फोटो के कैप्शन को लेकर वरुण में यह कदम उठाया है।

फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज

इधर, वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की आने वाली फिल्म बेबी जॉन, एटली की 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय और सामंथा रूथ प्रभु ने काम किया था। धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस से भरपूर इस फिल्म में वरुण को एक पुलिस अफसर, एक पिता और एक रोमांटिक लीड के रूप में दिखाई देंगे। वहीं जैकी श्रॉफ फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उनके लुक ने इंटरनेट यूजर्स के बीच काफी हलचल मचा दी है। फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+