79 बरस के अमिताभ बच्चन ने खाया 'नागिन सॉस', बोले-'तड़प गए थे इसके लिए'
मुंबई, 22 दिसंबर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 79 बरस की अवस्था में भी काफी एक्टिव हैं, उनकी ऊर्जा के आगे आज के नौजवान भी पानी भरते हैं। उनकी एक्टिवनेस के पीछे कारण है उनका अनुशासन से भरा जीवन और संयमित खान-पान, पूर्ण रूप से शाकाहारी अमिताभ बच्चन को लंबे टाइम के बाद ब्रेक मिला है, जिसको उन्होंनें पूरी तरह से सेलिब्रेट किया है। दरअसल पिछले हफ्ते ही सोनी का लोकप्रिय शो ' कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन खत्म हुआ है, जिसके बाद उन्हें ब्रेक मिला है।

अमिताभ बच्चन ने खाया 'नागिन सॉस'
इसलिए उन्होंने बीती रात पूरी तरह से खुद को मनोरंजित किया, उन्होंने टीवी पर फुटबॉल मैच देखा और साथ में इटेलियन फूड पास्ता, फ्रेंच फ्राइज़, गार्लिक ब्रेड... और ..नागिन सॉस.. का आनंद लिया। अमिताभ ने इस मस्ती की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी मजेदार था।

यूजर्स का सारा ध्यान 'नागिन सॉस' पर
क्योंकि अमिताभ की इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स का सारा ध्यान 'नागिन सॉस' की ओर चला गया और उसके बाद मजेदार सवालों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अपने आप में काफी फनी था।

'आहा. तड़प गए थे इसके लिए'
दरअसल अपनी पोस्ट शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा था कि "काम से छुट्टी मिलने के बाद, प्रीमियर लीग फुटबॉल, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेड और नागिन सॉस. आहा. तड़प गए थे इसके लिए।" जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनसे कहा कि वाह आपकी तो मौज हो गई लेकिन ये बताइए ये नागिन सॉस क्या है? तो किसी ने पूछा - अमिताभ जी क्या ये नागिन सॉस काफी तीखी होती है?

'हां बहुत मजेदार होती है नागिन सॉस'
इस पर अमिताभ ने सभी को जवाब भी दिया, उन्होने लिखा कि 'हां बहुत मजेदार होती है नागिन सॉस और काफी तीखी भी।' आपको बता दें कि अमिताभ और यूजर्स के बीच बातों का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
50 बरसों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं अमिताभ
इस वार्तालाप को देखकर यही साबित हुआ कि अमिताभ भी सोशल मीडिया की बातचीत को काफी पसंद करते हैं और जिस तरह से वो अपने चाहने वालों को जवाब दे रहे थे उसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि ये सदी के वो महानायक हैं, जो कि पिछले 50 बरसों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। शायद उनकी यही बातें उन्हें लोगों से अलग और बेहद खास बनाती है, तभी तो वो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के फेवरेट कलाकार हैं और उनके प्रति लोगों का क्रेज कभी खत्म ही नहीं होता है।
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल रिलीज होगी
फिलहाल अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर अगले बरस देखेंगे क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल रिलीज होने वाली है, उनके साथ फिल्म में अमिताभ संग आलिया, रणबीर कपूर और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं।












Click it and Unblock the Notifications