बॉलीवुड पर फिर छाया कोरोना का साया, करीना-अमृता के बाद अब सलमान की भाभी और इन्हें हुआ Covid-19

मुंबई, 13 दिसंबर। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक बार फिर बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का काला साया अपना पैर पसारने लगा है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म जगत के लोगों की ही लापरवाही है। सोमवार को एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद अब दो और एक्ट्रेसेस महामारी की चपेट में आ गई हैं। जी हां, अब ऐक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और सलमान खान के भाई सोहेल खान की वाइफ सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।

इन्हें भी हुआ कोरोना

इन्हें भी हुआ कोरोना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महीर कपूर में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं, उन्हें कोल्ड और बुखार की शिकायत है। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उधर, महीप कपूर ने उन सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाने की अपील की है, जो बीते कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं। इस बीच बीएमसी ने करीना कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके घर को सील कर दिया है।

करीना कपूर का घर सील

करीना कपूर का घर सील

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर पूरी जानकारी नहीं दे रही हैं, लेकिन बीएमसी अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हुए हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए हैं। सोमवार सुबह पहले करीना और अमृता के कोविड संक्रमित होने की खबर सामने आई, वहीं अब महीप और सीमा खान के कोविड संक्रमित होने के बाद अब बॉलीवुड के गलियारे में हड़कंप मच गया है। करीना ने अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।

Recommended Video

    Kareena-Amrita के बाद किन सितारों पर मंडरा रहा Corona का खतरा ? | वनइंडिया हिंदी
    करण जौहर ने दी थी पार्टी

    करण जौहर ने दी थी पार्टी

    खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले करीना और अमृता अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर और रिया कपूर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की प्री-क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा करण जौहर की पार्टी में भी फिल्म जगत के सेलेब्स का हुजूम देखने को मिला था। करण की पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंची थीं।

    ये दो एक्टर भी पॉजिटिव

    ये दो एक्टर भी पॉजिटिव

    आपको बता दें कि इससे पहले काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोवर्स को इसकी जानकारी दी। उनकी भी हालत स्थिर है और वो घर पर क्वारंटीन हैं। उनसे अलावा साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद की लापरवाही स्वीकार करते हुए अपने फैन्स से सावधानी बरतने की अपील की थी।

    यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना से मौतों की संख्या लगभग 10000 बढ़ी, अब 19,964 मृतकों के परिजनों को देना होगा मुआवजा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+