गुजरात में कोरोना से मौतों की संख्या लगभग 10000 बढ़ी, अब 19,964 मृतकों के परिजनों को देना होगा मुआवजा

गुजरात प्रशासन ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या में 10000 नई मौतों को जोड़ दिया है। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का जो आंकड़ा अब तक 10,098 था वह अब सुधार के बाद बढ़कर 19,964 हो गया है।

गांधीनगर, 13 दिसंबर। गुजरात प्रशासन ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या में 10000 नई मौतों को जोड़ दिया है। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का जो आंकड़ा अब तक 10,098 था वह अब सुधार के बाद बढ़कर 19,964 हो गया है। इस नए आंकड़े ने देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। बता दें कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4.85 लाख है।

corona death

मरने वालों को मिलेगा 50 हजार रुपए मुआवजा
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इससे पहले गुजरात सरकार ने कहा था कि राज्य में कोरोना से 10,098 मौतें हुई हैं, लेकिन अब प्रशासन ने इस आंकड़े में सुधार किया है जिसके बाद राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 19,964 हो गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना मामलों में गिरावट जारी: 24 घंटों में मिले 7350 केस, एक्टिव मरीज 561 दिन में सबसे कम

सरकार को मिले थे 34,678 आवेदन
बता दें प्रशासन को 50 हजार रुपए के मुआवजे के लिए 34,678 आवेदन मिले थे, जिसमें से सरकार ने 19,964 आवेदनों को वैध मानते हुए उन्हें मुआवजे की राशि दे दी। कोरोना से मरने वाले लोगों को मुआवजा देने को लेकर गुजरात और महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है, जबकि अन्य राज्यों द्वारा हलफनामा दाखिल किया जाना बाकी है।

मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए
महाराष्ट्र ने कोर्ट को बताया कि उनसे अभी तक 8000 लोगों को मुआवजे की राशि हस्तांतरित की है, जिस पर कोर्ट ने कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र ने प्राप्त 87000 आवेदनों में से मात्र आठ हजार लोगों को अभी तर मुआवजा दिया है। कोर्ट ने सरकार से इस प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+