जाह्नवी कपूर के बाद पुष्‍पा फेम अल्‍लू अर्जुन की एक्टिंग के कायल हुए अनुपम खेर, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

जाह्नवी कपूर के बाद पुष्‍पा फेम अल्‍लू अर्जुन की एक्टिंग के कायल हुए अनुपम खेर, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

मुंबई, 29 जनवरी। फिल्म पुष्पा द राइजअभिनेता अल्लू अर्जुन की अदाकारी ने दर्शकों को जमकर प्रभावित किया है। साउथ स्‍टार अल्‍लू अर्जुन की अदाकारी से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुप खेर भी जमकर प्रभावित हुए हैं और उन्‍होंने अल्‍लू की जमकर तारीफ की। अनुपम खेर के ट्वीट को देखकर अल्‍लू अर्जुन ने भी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की और साथ ही अपनी एक इच्‍छा जाहिर कर दी।

अनुपम खेर ने तारीफ करते हुए जताई थी ये इच्‍छा

अनुपम खेर ने तारीफ करते हुए जताई थी ये इच्‍छा

अनुपम ने ट्विटर पर अल्लू अर्जुन की फिल्‍म पुष्पा का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, "पुष्पा देखा, वास्तविक अर्थों में एक ब्लॉकबस्टर फिल्‍म । जीवन से बड़ी, एड्रेनालाईन पर उच्च और पूरा पैसा वसूल। और प्रिय अल्‍लू अर्जुन, आप एक रॉकस्टार हैं !! आपकी हर बारीकियों और रवैये से प्यार है। उम्मीद है कि जल्द ही आपके साथ काम करूंगा। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! जय हो!"

अल्‍लू अर्जुन ने अनुपम खेर के साथ काम करने पर बोली ये बात

अल्‍लू अर्जुन ने अनुपम खेर के साथ काम करने पर बोली ये बात

अनुपम खेर ने ट्वीट पर फिल्म पुष्पा द राइज की प्रशंसा करते हुए और भविष्य में उनके साथ काम करने की उनकी जाहिर की थी और एक्‍टर अल्लू ने जवाब में हामी भरते हुए एक ट्वीट किया है। अल्लू अर्जुन ने जवाब दिया, "अनुपम जी...आपकी ओर से हार्दिक प्रशंसा प्राप्त करना खुशी की बात है। बहुत खुशी है कि आपने यह सब महसूस किया। आशा है कि आपके साथ भी काम करूंगा। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।"

 जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की थी

जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की थी

गौरतलब है कि हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, अर्जुन ने पुष्पा से अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर साझा की और एक नोट लिखा। "पुष्पा केवल फिल्म नहीं है, यह एक अनुभव है, एक सहज काव्य मोशन पिक्चर में एक साथ दृष्टिकोण की तीव्रता और शीतलता का एक बाजीगरी ... अल्‍लू अर्जुन हमेशा मेरे लिए आर्य थे और एक प्रशंसक के रूप में उन्हें आर्य से पुष्पा तक जाते देखना अद्भुत था... पुष्पा नहीं है एक फूल यह आग है ... स्क्रीन पर जलती हुई उनकी आंखों की आग।

अल्‍लूअर्जुन ने जान्‍हवी को दिया था ये जवाब

अल्‍लूअर्जुन ने जान्‍हवी को दिया था ये जवाब

अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में जान्हवी को टैग करते हुए जवाब दिया। "बहुत - बहुत धन्यवाद। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद,
सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर, पुष्पा द राइज़ में रश्मिका मंदाना और फहद फ़ासिल भी हैं। मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथरी मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों का प्रीमियर जनवरी में अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ। फिल्म की अगली सीरीज पुष्पा: द रूल का निर्माण इस साल शुरू होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+