पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आते ही छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, कहा- 'बुरे तूफान के बाद ही...'

पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आते ही छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, कहा- 'बुरे तूफान के बाद ही...'

मुंबई, 21 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। पोर्नोग्राफी मामले में बिजनेस मैन राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। 19 जुलाई से राज कुंद्रा जेल में थे, जिसके बाद उन्हें सोमवार (20 सितंबर) को मुंबई की अदालत ने उन्हें बेल दिया। 50000 रुपये के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी गई है। अपने पति राज कुंद्रा को जमानत दिए जाने के कुछ मिनट बाद ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि 'एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।'

राज कुंद्रा के जेल से बाहर आते ही शिल्पा ने कही ये बात

राज कुंद्रा के जेल से बाहर आते ही शिल्पा ने कही ये बात

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की जमानत की खबर आने के कुछ मिनटों बाद ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल लेकिन पॉजिटिव पोस्ट शेयर किया। शिल्पा के पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने राहत की सांस ली है। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंद्रधनुष की तस्वीर के साथ एक लेखक की लिखी हुई कोटेशन शेयर की। जिसपर लिखा हुआ था- ''इंद्रधनुष के अस्तित्व से यह साबित होता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।''

राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा के लिए था मुश्किल भरा वक्त

राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा के लिए था मुश्किल भरा वक्त

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के लिए भी वक्त काफी मुश्किल भरा था। शिल्पा के लिए बीता दो महीना किसी तूफान से कम नहीं था। शिल्पा की इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई। हालांकि शिल्पा के फैंस ने उनके इस मुश्किल वक्त में उन्हें काफी सपोर्ट भी किया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की थी।

राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा महीने भर के लिए हो गई थीं गायब!

राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा महीने भर के लिए हो गई थीं गायब!

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी लगभग एक महीने के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। शिल्पा ने लगभग महीने भर सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट नहीं डाला था। हालांकि शिल्पा ने कम बैक करते हुए डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर में बतौर जज की भूमिका में वापसी की। शिल्पा ने 4 हफ्तों तक इस शो की शूटिंग नहीं की थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की

राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की

सोमवार (20 सितंबर) को मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी। राज कुंद्रा के वकील निरंजन मुंदरगी ने कहा, "हमने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था कि मामले में आरोप पत्र दायर किया गया है और इसलिए, हम अब जमानत के लिए दाखिल कर रहे हैं, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है।"

इस बीच मुंबई क्राइंम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ अश्लील फिल्म मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया। मुंबई पुलिस द्वारा गुरुवार को साझा की गई जानकारी के अनुसार 1500 पन्नों की चार्जशीट में शिल्पा समेत 43 गवाहों के बयान हैं।

Recommended Video

    Pornography Case: Raj Kundra को Mumbai Court से जमानत, Shilpa Shetty ने की ये पोस्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+