हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद अब वैलेंटाइन डे पर नताशा ने ये क्या लिख दिया? पोस्ट ने मचाया हंगामा

Natasa Stankovic Valentine Post: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने जब से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को तलाक दिया है तब से वह खबरों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर नताशा को लेकर जमकर चर्चाएं होती रहती हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने अगस्त 2024 में ही तलाक लेने की घषोणा कर दी थी। उसके बाद से दोनों अलग अलग रहते हैं। वहीं दोनों का बेटा कभी अपने पिता तो कभी अपनी मां के साथ नजर आता है। इस बीच नताशा को भी कई बार मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया है।

Natasa Stankovic

क्यों खत्म हुआ हार्दिक-नताशा का रिश्ता?

नताशा और हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर तलाक लेने की बात लोगों को बताई थी। वहीं इस खबर के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सवाल उठे थे क्योंकि इस कपल ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की थी। ऐसे में लोगों का कहना था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही सालों में बेटा होने के बाद भी उनके रिश्ते में दरार आ गई।

नताशा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

इसी बीच वेलेंटाइन डे 2025 से ठीक एक दिन पहले नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट को पढ़ एक बार से फिर इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। लोग जानना चाहते हैं कि नताशा ने सोशल मीडिया पर ऐसी बात क्यों लिखी है।

नताशा स्टेनकोविक का छलका दर्द

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। वहीं वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले नताशा ने एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसे पढ़कर लोग कंफ्यूज हो गए हैं। उन्होंने लिखाहै- तुम खोए नहीं हो, तुम बस अपने जीवन के एक असुविधाजनक चरण में हो जहां तुम्हारा पुराना रूप चला गया है लेकिन तुम्हारा नया रूप अभी तक पूरी तरह से पैदा नहीं हुआ है। तुम परिवर्तन के बीच में हो।

नताशा और हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी

आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे, जहां पहले उन दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। नताशा और हार्दिक पांड्या शुरुआत में लिव-इन में रहते थे। इस दौरान नताशा प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली थी।

बेटे के जन्म के बाद की थी दोबारा शादी

नताशा और हार्दिक ने बेटे के जन्म के बाद एक बार फिर से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। इस शादी कई जाने माने लोग शामिल हुए थे। शादी उदयपुर में हुई थी और इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+