'तू झूठी मैं मक्कार' का ब्रेकअप सॉन्ग 'ओ बेदर्देया' हुआ आउट, श्रद्धा और रणबीर का हाल देखकर रो देंगे आप

हाल ही में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से एक और गाना आउट हुआ है। अरिजीत सिंह की आवाज में ये ब्रेकअप सॉन्ग फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 O Bedardeya

'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म से श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ में कोई फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसके रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है, जो काफी दर्द भरा है। ओ बेदर्देया गाने को अरिजीत सिंह ने जिस तरह से अपनी आवाज दी है, ये लोगों को बेहद इमोशनल कर रहा है। ब्रेकअप का ये सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अरिजीत सिंह की आवाज में 'ओ बेदर्देया' गाना और भी इमोशनल लग रहा है। श्रद्धा और रणबीर का ये गाना ब्रेकअप सॉन्ग है। जिसमें रणबीर सिंह जहां ब्रेकअप के बाद खोए-खोए से नजर आते हैं, तो श्रद्धा इन हालातों से बाहर निकलने के लिए जमकर शराब पीती है। इस ब्रेकअप सॉन्ग की बात करें, तो अरिजीत सिंह की आवाज में फैंस को ये बेहद पसंद आ रहा है। सिंगर ने इससे पहले साल 2016 में ऐ दिल है मुश्किल फिल्म से छन्ना मेरेया गाया था, जो जमकर वायरल हुआ था।

अब हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना श्रद्धा कपूर से शुरू होता है। एक्ट्रेस रणबीर कपूर को गले लगाती है और फिर रोने लगती है। एक्ट्रेस ने इस गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे अल्टिमेट हार्टब्रेक सॉन्ग बताया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि अरिजीत सिंह अपनी आवाज से हमेशा ही जादू बिखेरते हैं। एक और ने कहा कि रणबीर कपूर जिस तरह से इस गाने में अपने इमोशन दिखा रहे हैं, वो शानदार है।

हाल ही में तू झूठी मैं मक्कार फिल्म का ट्रेलर भी आउट हुआ था। जिसमें श्रद्धा और रणबीर को रिलेशनशिप में दिखाया गया है। जो एक दूसरे के साथ ब्रेकअप तो करते हैं लेकिन छोड़ने के मामले में आगे कोई नहीं आना चाहता। इस फिल्म में श्रद्धा और रणबीर कपूर के अलावा अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, हसलीन कौर और राजेश जैस भी हैं। 8 मार्च को होली के दिन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के गाने, तेरे प्यार में, प्यार होता कई हार है और शो मी द ठुमका पहले ही आउट हो चुके हैं। हालांकि, कई लोगों को रणबीर और श्रद्धा का डांस इस गाने में पसंद नहीं आया। हालांकि, कई फैंस को दोनों का ये गाना काफी पसंद भी आया। फिल्म के सॉन्ग तेरे प्यार में पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+