Photos:'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग लिए सात फेरे, दूल्हे के लिए शादी में गाया गाना
Photos:'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग लिए सात फेरे, दूल्हे के लिए शादी में गाया गाना
मुंबई, 20 फरवरी: 'तितलिया वरगा' सिंगर और बिग बॉस 15 की प्रतिभागी अफसाना खान ने अपने मंगेतर सिंगर साज के साथ शनिवार (20 फरवरी) को चंडीगढ़ में शादी की है। शादी में राखी सावंत, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई, उमर रियाज, युविका चौधरी जैसे कई अन्य बिग बॉस प्रतिभागी शामिल हुए थे। अफसाना और साज दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अफसाना ने शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'अब शुरू हुई खुशी...'
अफसाना खान ने शादी की कई तस्वीरें शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अफसाान ने लिखा है, 'हमारी खुशी की शुरुआत अब शुरू हुई है। #अफसाज।" अफसान ने शादी में गुलाबी और ऑरेंज का लहंगा पहना है। वहीं साज ने ऑफ व्हाइट और ब्लू रंग की दो शेरवानी पहनी है। एक तस्वीर में साद अफसाना के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।

अफसाना ने शादी में दूल्हे के लिए गाया गाना
अफसाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी के कई वीडियो भी री-पोस्ट किए। एक अन्य वीडियो में अफसाना अपनी गर्ल गैंग के साथ फूलों के चादर के नीचे मंडप में आते दिख रही हैं। कई अन्य वीडियो में अफसाना पूरे जोश में मंच पर गाना गाते हुए दिख रही है। वह दूसरे वीडियो में मेहमानों के साथ डांस करती भी नजर आ रही हैं।

अफसाना को गाना गाते देख, मुस्कुरा रहे थे साज
रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अफसाना की मंच पर गाते हुए एक तस्वीर साझा की। अफसाना को गाना गाते हुए देखकर दूल्हा साज मुस्कुरा रहे थे। रश्मि ने तस्वीर के साथ लिखा, "बधाई हो अफसाना आप सभी को साथ में खुशी की शुभकामनाएं।"

कलीरे की रस्म में राखी ने अफसाना से कही ये बात
मेहंदी समारोह के एक वीडियो में अफसाना को कलीरा गिराने की रस्म करते हुए भी दिखाया गया है। वह अपने दोस्तों पर अपने कलीरे रगड़ती हुई दिखाई देती है। राखी सावंत अफसाना से कहती हैं कि वो अपना कलीरा उनके ऊपर गिराए। कलीरे के रस्म के मुताबिक होने वाली दुल्हन का कलीरा जिसपर गिरता है, उसकी शादी जल्द होती है।

हाल ही में अफसाना और साज का आया है गाना
अफसाना और साज ने हाल ही में एक नया गाना ''बेहरी दुनिया'' रिलीज किया है। इसे कपल ने इस गाने को गाया है और इसमें निक्की तंबोली हैं। अफसाना को तितलीयां, कमाल करते हो और जूड़ा जैसे गानों के लिए जाना जाता है। साज ने हिमांशी खुराना के साथ, अल्लाह खैर करे गाने में गाया और गाया था।












Click it and Unblock the Notifications