Adnan Sami Love Story: 4 निकाह, 3 तलाक, सिर्फ एक पाकिस्तानी बीवी, बाकी 3 कौन? ये है अदनान सामी का लव एलबम!
Adnan Sami Love Story: कभी अपने सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अदनान सामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं-लेकिन, इस बार वजह कुछ और है। उनके पुराने ट्वीट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, और इसी के साथ लोगों को फिर से उनकी दिलचस्प लव लाइफ की याद आ गई।
'अदनान', जिनको तीन बीवियों (Adnan Sami Wives) का प्यार मिला, चार बार निकाह हुआ, लेकिन मुकम्मल सिर्फ एक से ही हो सका, बाकियों से तलाक लेना पड़ा। अहम बात तो यह है कि एक बीवी से दो बार निकाह और तलाक हुआ। आइए आपको रूबरू कराते हैं अदनान सामी की पर्सनल लाइफ से...

बीवी नंबर 1 - पाकिस्तानी हसीना 'जेबा बख्तियार' (1993-1997)
शुरुआत होती है 90s के दौर से, जब अदनान सामी ने मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से निकाह किया। जेबा की ये तीसरी शादी थी और इस रिश्ते से दोनों को एक बेटा हुआ-अजान सामी खान। लेकिन प्यार ज्यादा दिन नहीं टिका और चार साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया।
बीवी नंबर 2 और 3 - 'सबा गलादारी' (2001-2004, 2008-2009)
अब कहानी में ट्विस्ट आता है! दुबई की बिजनेसवुमन सबा गलादारी से अदनान सामी ने 2001 में निकाह किया। ये रिश्ता 2004 में टूट गया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई-2008 में दोनों ने फिर से निकाह किया, पर एक साल के अंदर फिर तलाक हो गया। यानी एक ही बीवी से दो बार निकाह और दोनों बार ब्रेकअप!
बीवी नंबर 4 - 'रोया फरयाबी', जो अब हैं लाइफ की सच्ची पार्टनर (2010-अब तक)
2010 में अदनान सामी की किस्मत ने करवट ली। उन्होंने एक अमेरिकी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर रहीं रोया फरयाबी से निकाह किया। रोया एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं और इन दोनों का रिश्ता अब तक टिका हुआ है। 2017 में इनकी बेटी मदीना सामी खान का जन्म हुआ। आज यही हैं उनकी आधिकारिक बीवी और ज़िंदगी की 'शांति की धुन'।
'निकाहनामा टू इंडियन नागरिकता'
| क्रमांक | बीवी | नाम | देश | निकाह-तलाक | खास-बात |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 1 | ज़ेबा बख्तियार | पाकिस्तान | 1993-1997 | बेटा अज़ान |
| 2 | 2 | सबा गलादारी | दुबई (अरब) | 2001-2004 | तलाक के बाद फिर शादी |
| 3 | 3 | सबा गलादारी | दुबई | 2008-2009 | फिर तलाक! |
| 4 | 4 | रोया फरयाबी | अफगान-जर्मन | 2010-अब तक | बेटी मदीना |
अदनान को कैसे मिली भारतीय नागरिकता?
अदनान सामी अब भारतीय नागरिक हैं। 2015 में जब उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्सपायर हुआ, तो उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई किया। 1 जनवरी 2016 से वो ऑफिशियली भारतीय बन गए। और हां, अब वो पूरी तरह से अपने म्यूजिक और फैमिली लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। जहां पाकिस्तान में नफरत मिली, वहीं भारत में प्यार और पहचान" - यही है अदनान सामी की सच्ची कहानी।
क्यों अचानक छा गए अदनान सामी?
हाल ही में अदनान सामी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कुछ पाकिस्तानी युवकों ने उनसे कहा कि "आप लकी हैं जो सही टाइम पर पाकिस्तान छोड़ गए।" इस पोस्ट ने हलचल मचा दी और लोग उनकी पुरानी ज़िंदगी को फिर से खंगालने लगे-खासतौर पर उनकी बीवियों की लिस्ट को!












Click it and Unblock the Notifications