Aditya Singh Rajput की करीबी दोस्त स्वीटी वालिया का बड़ा खुलासा, मौत से पहले किया था ये आखिरी मैसेज
आदित्य सिंह राजपूत की मौत से उनके करीबी लोग काफी हैरान हैं। एक्टर की दोस्त स्वीटी वालिया ने उनका आखिरी मैसेज शेयर किया है।

Aditya Singh Rajput: टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत 32 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर का शव उनके बाथरूम में पाया गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर की इस तरह हुई मौत से उनके फैंस और करीबी लोग हैरान हैं।
आदित्य की दोस्त स्वीटी का खुलासा
आदित्य के निधन की खबर सुनकर उनकी करीबी दोस्त स्वीटी वालिया को यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य के साथ एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन पर लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। तुम्हारी मौत की खबर सुनकर मैं बुरी तरह टूट चुकी हूं। इसके अलावा उन्होंने आदित्य के आखिरी मैसेज का भी खुलासा किया।
ये किया था एक्टर ने आखिरी मैसेज
स्वीटी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उनकी आदित्य से अच्छी दोस्ती थी वह अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। कुछ दिनों पहले उनका मैसेज आया था कि, 'मुझे चोट लग गई और वह मुझे वॉयस मैसेज भेज रहा था। तुम जल्दी मेरे घर आओ मैं तुम्हें अच्छी सी मैगी खिलाउंगा। अब उनकी मौत की खबर सुनकर मैं बुरी तरह टूट चुकी हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रहे। मुझे ऐसा लग रहा कि यह खबर झूठी है।'
कैसे हुई आदित्य की मौत?
खबरों के मुताबिक, आदित्य सिंह राजपूत अचानक बाथरूम में गिर गए थे और फिर वह उठ नहीं पाए। कहा जा रहा है कि एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। वहीं पुलिस का दावा है कि एक्टर ने ड्रग्स का सेवन किया था। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी, उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications