Varun Dhawan की मां Aditya Roy Kapur के लिए ढुंढ़ रही हैं लड़की, क्या अनन्या पांडे होंगी फर्स्ट च्वाइस?
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का वरुण धवन की फैमिली से अच्छा बॉन्ड है। ऐसे में अब उनकी मां लाली धवन ने खुलासा किया है कि वह आदित्य के लिए लड़की ढुंढ़ रही हैं।
Aditya Roy Kapur Viral Video बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर एक्टर ने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन लगता है कि अब आदित्य रॉय कपूर की जल्द ही शादी होने वाली है। जी हां इसका खुलासा वरुण धवन की मां लाली धवन ने किया।

क्या जल्द ही आदित्य रॉय कपूर की होने वाली है शादी?
दरअसल, देर रात आदित्य रॉय कपूर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी पर पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर डेविड धवन और उनकी पत्नी लाली धवन से हुई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आदित्य रॉय कपूर की अब तक शादी नहीं हुई जबकी उनके दोस्त वरुण धवन की हो चुकी है। ऐसे में वरुण की मां लाली धवन आदित्य से उनकी शादी कराने को कहती हैं।

वरुण धवन की मां ढुंढ़ रही लड़की
वीडियो में लाली धवन आदित्य रॉय कपूर को मजाक में कहती हैं कि, "मैं तुम्हारे लिए एक लड़की तलाश करने जा रही हूं। मैं यहीं कहती रहती हूं।ये सुनकर डेविड और आदित्य दोनों बाद में हंसने लगते हैं। इस पर डेविड हंसते हुए जवाब देते हैं कि, 'छोड़ ना यार ऐसे ही अच्छा है'। हालांकि आदित्य ने इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया और इसे मजाक समझकर टाल दिया।

दिवाली पार्टी में पहुंच आदित्य
पार्टी के दौरान आदित्य ने सफेद पजामा के साथ काले रंग का कुर्ता पहना था। डेविड को काली पैंट के साथ एक नीली शर्ट पहने देखा जा सकता है और उनकी पत्नी ने एक सफेद एथनिक पोशाक पहनी है और इस अवसर के लिए एक छोटा पोटली बैग रखा है।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो पर फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "खुद के बेटे के लिए तो वो खुद ढूंढ़ लाया..अब इसके लिए सही'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'काश आदित्य और दिशा मलंग के दौरान डेट करते तो अब तक उनकी शादी हो जाती और उनके प्यारे बच्चे होते, लेकिन दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ थी'।

आदित्य रॉय कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' में नजर आए थे। वहीं अब जल्द मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'गुमराह' में दिखाई देंगे, जो 2018 की तमिल फिल्म थडम की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म की खास बात ये होगी कि आदित्य डबल रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications