क्या अनन्या पांडे का आदित्य रॉय कपूर ने कर दिया नंबर ब्लॉक? एक्टर ने कहा-'मुझसे 100 मैसेज नहीं होते'
Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर का अनन्या पांडे से ब्रेकअप हो गया है। अब एक्टर ने करीना कपूर खान के पॉडकास्ट शो में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की।
करीना कपूर खान के पॉडकास्ट व्हाट वीमेन वांट का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें आदित्य ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया कि वह फिलहाल चिल हैं। यानी की एक्टर सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। आदित्य ने ये भी बताया कि जब वह रिलेशनशिप में होते हैं तो ब्रेकअप को कैसे डील करते हैं।

करीना कपूर ने जब आदित्य रॉय कपूर से उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा, 'बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं।' एक्टर ने इसके जवाब में कहा, 'क्या चिलिंग एक स्टेटस है? 'मैं एक चिलर हूं।' बेबो ने इस पर तुरंत रिएक्ट किया और कहा, 'आप हमेशा चिल करते रहते हैं आदि।'
प्रोमो में करीना, आदित्य रॉय कपूर से पूछती नजर आ रही हैं कि वह रिश्ते में घोस्टिंग को कैसे संभालते हैं। आदित्य ने जवाब दिया कि वह ब्लॉक करना पसंद करते हैं। एक्टर ने कहा, "मैं रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा बेकार हूं। तब मैं रिश्ते में होता हूं तो इंसान को घोस्ट करने की जगह सीधा ब्लॉक कर देता हूं। 100 मैसेज मुझसे नहीं हो पाते हैं।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर ने लगभग 2 साल तक अनन्या पांडे को डेट किया है। दोनों को कई बार एकसाथ पार्टी और वेकेशन में साथ देखा गया। कपल की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में कपल अलग हो गया। हालांकि आदित्य और अनन्या ने ना तो कभी इस रिश्ते की पुष्टि की और ना ही उन्होंने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया। लेकिन अब एक्टर के बयान से साफ हो गया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications