आदित्य रॉय कपूर संग गुपचुप डेट पर निकलीं Ananya Pandey, कैमरा देखकर ही छिपाया चेहरा, फोटोज हुई वायरल
Ananya Pandey And Aditya Roy Kapur: इन दिनों बॉलीवुड में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अफेयर की खबरों की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन एंजॉय करने स्पेन गए थे। कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वेकेशन के बाद आदित्य और अनन्या वापस मुंबई आ गए हैं।
मुंबई की बारिश एंजॉय करते दिखे आदित्य और अनन्या
अब आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को मुंबई की बारिश एकसाथ एंजॉय करते हुए देखा गया। जहां एक तरफ आदित्य रॉय कपूर ड्राइविंग कर रहे थे तो वहीं अनन्या उनकी बगल वाली सीट में बैठी हुई नजर आईं। ऐसे में जब पैपराजी की कपल पर नजर पड़ी तो कैमरा देखकर अनन्या अपने हाथ से मुंह छिपाने लगीं।

कैमरा देखते ही मुंह छिपाने लगी अनन्या
इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे कैमरा देखते ही आदित्य रॉय कपूर से कुछ कहने लगीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस की बात सुनते ही जोर से हंसने लगे। हालांकि उऩ्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एकसाथ काफी खुश हैं। फिलहाल कपल की ड्राइविंग की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
कपल की इन वायरल तस्वीरों पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्या बकवास लग रहे हैं साथ में'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पब्लिसिटी के लिए एक्टर्स कुछ भी करते हैं। एक ने लिखा, 'अनन्या का असली स्ट्रगल'। वहीं कुछ फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं और लगातार कपल की तारीफ कर रहे हैं।
स्पेन में वेकेशन पर गया था कपल
अनन्या और आदित्य अपनी हाल ही में वेकेशन की तस्वीरें से सुर्खियों में आए। हालाँकि इस जोड़ी ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। दोनों अगले ही दिन अपनी वेकेशन से लौट आए लेकिन एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट हुए। दोनों की डेटिंग की अफवाहें पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ नजर आने के बाद से शुरू हुईं।












Click it and Unblock the Notifications