रेस्तरां में कुछ ऐसा करते दिखाई दिए आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे, वीडियो हुआ Leak

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन दोनों का प्यार नहीं छुप पा रहा है। इस नई जोड़ी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जिसमें दोनों कोजी होते नजर आते हैं। अब एक बार फिर दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक नजर आए हैं। अनन्या ने न सिर्फ आदित्य का हाथ थामा बल्कि उनके कंधे पर सिर रखे हुए भी नजर आई हैं।

आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे हुईं कोजी
लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे नामक लवबर्ड्स आपस में खोए-खोए दिखाई दिए हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक रेस्त्रां का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य किसी से बात कर रहे हैं और उनके साथ उनकी लेडीलव अनन्या भी खड़ी हैं।

Ananya Panday

लवबर्ड्स का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अनन्या पांडे ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य का हाथ थामा हुआ है और उनके कंधे पर सिर रखकर खड़ी हैं। ऐसे में ये वीडियो साफ जाहिर करता है कि दोनों प्यार में हैं। इस वीडियो को किसी ने चुपके से शूट किया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ये कपल
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार फिल्म 'गुमराह' में देखा गया था। वह वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में भी दिखाई दिए थे। अब उन्हें फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में देखा जाएगा। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बात करें तो वह जल्द ही 'खो गए हम कहां', 'कंट्रोल' और 'शंकरा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+