Adipurush Poster: हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान का लुक हुआ रिवील, पोस्टर देख फिर भड़के फैंस
हनुमान जयंती के अवसर पर ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' से हनुमान भगवान के किरदार का लुक रिवील हो गया है। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

Adipurush New Poster: ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर रामनवमी के खास मौके पर रिलीज हुआ था। जिसको लेकर अब तक विवाद थमा नहीं और इसी बीच अब मेकर्स ने हनुमान जयंती के खास अवसर पर हनुमान भगवान के किरदार का लुक रिवील कर दिया है। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में बजरंग बली का किरदार देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं। बजरंग बली का यह पोस्टर फैंस को खास पसंद नहीं आया और पोस्टर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया।
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर
फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में बजरंग बली का किरदार देवदत्त गजानन नागे ध्यान लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में हनुमान के साथ राम का किरदार निभा रहे प्रभास भी दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को कृति सेनन ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'राम के भक्त और रामकथा के प्राण जय पवनपुत्र हनुमान'।
बजरंग बली का लुक देख भड़के यूजर्स
हालांकि इस पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस बजरंग बली का लुक देख एक बार फिर भड़क गए। फैंस मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लंबी दाढ़ी और बिना मूंछ के हनुमान का मजाक क्यों उड़ाया जा रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'माफ करना लेकिन ये हनुमान जी नहीं मौलवी जी लग रहे हैं'।
आदिपुरुष मेकर्स की लगाई लताड़
बीते दिनों रामनवमी के दिन फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सनी सिंह, प्रभास और कृति अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन इस पोस्टर के रिलीज होने के बाद एक फिर विवाद शुरू हो गया। मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन पर प्रभास, कृति सेनन, डायरेक्टर ओम राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि, फिल्म में भगवान के लुक्स के साथ छेड़खानी की गई है, जो कि सनातम धर्म का अपमान है। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications