'सीता भारत की बेटी है...' नेपाल में आदिपुरुष को लेकर मचा बवाल तो मेकर्स को हटाना पड़ा ये डायलॉग
हाल ही में नेपाल में आदिपुरुष को लेकर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने फिल्म से सीता से जुड़े एक डायलॉग को हटा दिया है।
काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने गुरुवार को घोषणा की थी कि आदिपुरुष में सीता के जन्मस्थान वाली गलती को अगर ठीक नहीं किया गया तो फिल्म देश में रिलीज नहीं होगी।

उन्होंने नेपाली में फेसबुक पर घोषणा की, जिसमें लिखा था कि जब तक भारतीय फइल्म आदिपुरुष में जानकी भारत की बेटी है वाला डायलॉग फिल्म में रहेगा, तब तक कोई भीग काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में इस फिल्म को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे ठीक करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
इसके साथ ही नेपाल सेंसर बोर्ड ने हिंदू पौराणिक महाकाव्य महाभारत पर आधारित आदिपुरुष को दी अनुमति को वापस लेने का फैसला लिया।
बताते चलें कि फिल्म के ट्रेलर में भी सीता को भारत की बेटी बताया गया है। रामायण के अनुसार, सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था और भगवान राम ने उनसे विवाह किया था।
अब सीता को भारत की बेटी बताने वाले विवादित डायलॉग को हटाने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है। अब देखना होगा कि मेकर्स ने पूरी फिल्म में इस तरह की और गलतियां की हैं या फिर नहीं। फिल्म में भगवान राम के रूप में प्रभास, सीता के रूप में कृति सेनन और लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह हैं।
आदिपुरुष को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी थिएटरों में देखने को मिली। फिल्म देखने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मूवी तो अच्छी थी लेकिन विजुअल्स डल थे। एक ने कहा कि आने वाली जनरेशन को फिल्म के बारे में जानने दो। परिवार के साथ लोग इस फिल्म को देखने जाएं।
बताते चलें कि फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के शानदार कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म को लेकर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स रहा और ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications