सैफ अली खान का रावण अवतार देख भड़के Mukesh Khanna, बोले- ' सस्ता स्मगलर लग रहे हैं'
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर हो रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच मुकेश खन्ना ने रावण का रोल सैफ अली खान को देने पर सवाल खड़े किए हैं।
Mukesh Khanna On Saif Ali Khan: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद भी विवादों में है। फैंस से लेकर तमाम राजनीतिक नेता फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच एक्टर मुकेश खन्ना ने फिल्म में रावण के रोल में नजर आए सैफ अली खान पर सवाल खड़े किए।
मुकेश खन्ना के विवादित बोल
हाल ही में मुकेश खन्ना ने फिल्म की टीम पर रामायण के चरित्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। अब उन्होंने रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान पर निशाना साधा। मुकेश ने कहा, 'मेकर्स ने न केवल रामायण के चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया, बल्कि उनकी वेशभूषा के मामले में भी अपराध किया। मुझे याद है कि जब फिल्म की घोषणा की गई थी, तब सैफ ने कहा था कि वो इस किरदार को हास्य बनाएंगे।'

सैफ अली खान के रावण लुक पर साधा निशाना
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, तुम कौन होते हो इन किरदारों के साथ मजाक करने वाले। अपने धर्म में करके दिखाओ। इसके अलावा एक्टर ने ओम राउत पर सवाल खड़े किए और कहा कि, 'ओम राउत को रावण के लिए सिर्फ सैफ अली खान ही मिला था क्या? इस कैरेक्टर के लिए इंडस्ट्री में और नहीं है क्या? आदिपुरुष के इस रावण को जुगाड़ से बनाया गया है। ये रावण कम सस्ता स्मगलर ज्यादा लग रहा है।'
फिल्म मेकर्स को सुनाई खरी-खोटी
इसके अलावा मुकेश खन्ना ने भगवान हनुमान के किरदार पर कहा कि, फिल्म देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई टपोरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हनुमान जी ऐसी बात करते थे क्या? ओम राउत और पूरी टीम ने आदिपुरुष से रामायण का मजाक बनाकर रख दिया है। इसी के साथ मुकेश ने फिल्म को 'कलयुग की रामायण' बताया।












Click it and Unblock the Notifications