Adipurush में 'राम' से लेकर 'सीता' बने ये स्टार्स, किसी को पसंद है नॉन वेज तो किसी को...

हाल ही में प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ऐसे में इसके पात्र जबरदस्त सुर्खियों में हैं। चलिये बात करते हैं फिल्म में राम लक्ष्मण और सीता के अलावा अन्य किरदार निभा रहे एक्टर्स के फेवरेट खाने के बारे में

Adipurush

Adipurush cast: लंबे वक्त से विवादों में चल रही फिल्म आदिपुरुष का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 350 करोड़ के तगड़े बजट वाली ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास की फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

पात्रों की बन जाती है अलग छवि
जब लोग भगवान के कैरेक्टर में किसी एक्टर को देखते हैं, तो उस एक्टर की एक छवि बन जाती है। ठीक ऐसा ही कुछ रामानंद सागर की रामायण के पात्र अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ भी हुआ था। ऐसे में दर्शकों का भरोसा कायम रखने के लिए उन्होंने अपनी आदतों में कई बदलाव किए थे।

क्या है स्टार्स का पसंदीदा खाना?
अब बात जब पात्रों की हो रही है तो आदिपुरुष में राम का किरदार प्रभास, सीता का किरदार कृति सेनन और हनुमान का किरदार देवदत्त नागे निभा रहे हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं इन किरदारों के पसंदीदा खाने के बारे में।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम- प्रभास
आदिपुरुष में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार प्रभास निभाने जा रहे हैं। एक्टर के करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें बेहद करीब से फॉलो करते हैं। फैंस को एक्टर के लाइफस्टाइल से लेकर खाने-पीने की आदतों तक का पता होता है। एक्टर भी अपने बारे में अकसर सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताते रहते हैं। फिल्म में तो एक्टर को भगवान राम के रोल में दिखाया गया है, जो त्याग की मूरत हैं। लेकिन असल जिंदगी की बात करें तो प्रभास नॉन वेजिटेरियन हैं। प्रभास का फेवरेट फूड चिकन बिरयानी और बटर चिकन है।

माता जानकी- कृति सेनन
बात करें अगर आदिपुरुष में माता सीता का किरदार निभाने वाली कृति की, तो एक्ट्रेस का फेवरेट फूड बटर चिकन और चिकन करी है। इसके अलावा कृति छोले भटूरे भी काफी खाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने सीता में अपना दिल और आत्मा डाल दी है। वे बहुत शुद्ध और दयालु आत्मा हैं। इस रोल ने मुझे प्यार करने वाले दिल के साथ मजबूत दिमाग दिया है।

बजरंग बली हनुमान- देवदत्त नाग
अब बात करते हैं फिल्म में श्रीराम भक्त हनुमान का किरदार निभाने वाले देवदत्त नाग की। बताया जा रहा है कि देवदत्त का पसंदीदा खाना ग्रिल चिकन है। इसके साथ ही उन्हें चिकन लैग काफी पसंद है।

लंकेश रावण- सैफ अली खान
बात अगर रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान की करें, तो एक्टर को नॉन वेज बेहद पसंद है। इस बात का खुलासा करते हुए एक बार करीना कपूर ने भी कहा था कि सैफ कभी भी शाकाहारी नहीं हो सकते। सिर्फ सुबह के वक्त ही वे हल्का खाना खाते हैं।

लक्ष्मण- सनी सिंह
आदिपुरुष में लक्ष्मण का रोल सनी सिंह निभा रहे हैं। उन्हें आइसक्रीम खाना बेहद पसंद है। इसके साथ ही वे पावभाजी भी खूब खाते हैं। लेकिन वे भी शाकाहारी नहीं हैं क्योंकि वे अंडा खाते हैं। नाश्ते में वे ऑमलेट खा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+