Adipurush Box Office Collection: लग गई आदिपुरुष की लंका, डायलॉग्स बदलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की फिल्म
अब हर दिन आदिपुरुष की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म के डायलॉग्स बदलने के बावजूद 6वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा।
Adipurush Box Office Collection 6 Day: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन 16 जून 2023 को जब से ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई तो खराब डायलॉग्स और वीएफएक्स की वजह से फिल्म की लंका लग चुकी है।
आदिपुरुष के बदले गए डायलॉग
जब पिछले साल फिल्म का पहली बार टीजर रिलीज हुआ था तो वीएफएक्स को लेकर काफी बवाल मचा। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। ऐेसे में फैंस को उम्मीद थी कि इस बार अच्छे वीएफएक्स के साथ मेकर्स फिल्म रिलीज करेंगे तो इसके विपरीत हुआ। फिल्म को लेकर देशभर में जिस तरह का बवाल मचा हुआ है उसका असर अब कमाई पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

नहीं हुआ कमाई पर खास असर
बुधवार को मेकर्स ने फिल्म के छपरी डायलॉग बदलने का फैसला किया। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि लोग अब फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देंगे। लेकिन 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के मुताबिक, इसका कोई असर होते हुए नजर नहीं आ रहा। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
6वें दिन कमाई में आई गिरावट
फिल्म आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर 140 करोड़ का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी। लेकिन जैसे-जैसे लोग फिल्म को देखने थिएटर जाने लगे तो विवाद और बढ़ने लगा। जिसकी वजह से रविवार को 69.1 करोड़ की शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को महज 16 करोड़ में सिमट गई। वहीं बुधवार यानी रिलीज के 6ठे दिन ये आंकड़ा और भी ज्यादा घट गया और फिल्म ने महज 7.50 करोड़ का ही बिजनेस किया।
सस्ती हुई आदिपुरुष की टिकट
600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म आदिपुरुष की घटती कमाई से मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। जिसके चलते फिल्म के ना सिर्फ डायलॉग्स बदले गए बल्कि फिल्म के टिकट के दाम भी घटाकर 150 रुपये कर दिए गए हैं। इन सबके बावजूद फिल्म 6 दिनों में केवल 255.30 करोड़ ही जुटा पाई है। अब देखना होगा कि इन बदलावों की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications