अदा शर्मा की 'द केरला स्टोरी' को नेशनल अवॉर्ड मिलने से दुखी हुए केरल सीएम, कह दी ऐसी बात

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अदा शर्मा की फिल्म 'द केरला स्टोरी' को दो अवॉर्ड मिले। इसे बेस्ट डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। इस खबर से जहां फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्माता-निर्देशक बेहद खुश हैं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इन पुरस्कारों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना विरोध दर्ज किया है। साथ ही कहा है कि इस फिल्म ने केरल की छवि धूमिल की है।

The Kerala Story

सीएम पिनाराई ने X पर लिखा, केरल की छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक नफ़रत के बीज बोने के स्पष्ट इरादे से, घोर गलत सूचना फैलाने वाली एक फिल्म को सम्मानित करके, नेशनल फिल्म अवॉर्ड की जूरी ने संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा में निहित एक कथानक को वैधता प्रदान की है। केरल, वह भूमि जो हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध सद्भाव और प्रतिरोध का प्रतीक रही है। इस निर्णय से घोर अपमानित हुई है। केवल मलयाली ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को सत्य और हमारे प्रिय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठानी चाहिए।

वर्ष 2023 में रिलीज़ हुई 'द केरला स्टोरी' अपनी शुरुआत से ही देश भर में चर्चा और विवादों का केंद्र रही है। जहां कुछ भारतीय राज्यों ने इसे समर्थन दिया, वहीं कई अन्य राज्यों में इस पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। यह फिल्म धार्मिक रूपांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। अब, फिल्म के निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है।

सुदीप्तो सेन की ये फिल्म 5 मई, 2023 को रिलीज़ हुई थी। इसमें अदा शर्मा लीड रोल में थी। उनके काम को खूब सराहा गया था। फिल्म केरल की 32,000 लड़कियों के कथित धर्म परिवर्तन के विवादास्पद दावे पर आधारित है। इस संख्या पर कई नेताओं और संगठनों ने आपत्ति जताई थी, इसे गलत बताया था। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+