कौन है ये शख्स जिसके साथ पूल में इतना फ्रैंक हो रहीं उर्वशी रौतेला, तस्वीरें हुईं वायरल
मुंबई, 11 अगस्त: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी मिस्र के मशहूर सिंगर और एक्टर मोहम्मद रमजान के साथ नजर आ रही हैं। दोनों पूल में रोांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें रमजान के गाने वर्सेक बेबी के वक्त की हैं, जिसमे उर्वशी रौतेला भी नजर आई थीं। म्यूजिक वीडियो के तीन महीने पूरे होने पर उर्वशी ने तस्वीरें शेयर की हैं।

उर्वशी ने शेयर की हैं तस्वीरें
उर्वशी रौतेला ने सिंगर मोहम्मद के साथ अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उर्वशी टूपीस में पूल में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने तस्वीरें शेयर करते हुए #VERSACEBABY के साथ हैप्पी 3 मंथ लिखा है। रमजान का ये म्यूजिक वीडियो काफी पसंद किया गया है। ऐसे में एल्बम की रिलीज के तीन महीने पूरे होने पर उर्वशी ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें भी म्यूजिक वीडियो से ही लिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल
उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और एल्बम के तीन महीने पूरे होने पर फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। उर्वशी और रमजान की केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद आ रही है। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्वशी रौतेला खासतौर से सोशल मीडिया पर अपने वर्क आउट वीडियो शेयर करती हैं, जो कि उनके फैंस को पसंद भी खूब आते हैं।

तमिल फिल्म में दिखेंगी उर्वशी
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं, अब वो तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उर्वशी एक वेब सीरीीज भी कर रही हैं, जिसमें वो रणदीप हुड्डा के साथ दिखेंगी। इसका नाम 'इंस्पेक्टर अविनाश' है। इसके अलावा रौतेला ब्लैक रोज में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications