Swara Bhaskar Wedding: अब पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करेंगी स्वरा भास्कर, नाना नानी के घर गूंजेगी शहनाई
फहाद अहमद के साथ शादी रचाने वाली स्वरा भास्कर अब पूरे रस्मों रिवाज के साथ एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। शादी की सारी रस्में एक्ट्रेस के नाना-नानी के घर पर होने वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फहाद अहमद अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अचानक शादी की खबर देकर फैंस को तगड़ा झटका दिया। फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। ऐसे में फैंस को इस बात से मायूसी भी हुई कि एक्ट्रेस ने कोई फंक्शन नहीं किया और अचानक ही शादी कर ली। लेकिन स्वरा कहां अपने फैंस को मायूस करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आई है कि वे पारंपरिक शादी समारोह रखेंगी, जिसके चलते स्वरा की पूरे रस्मों रिवाजों के साथ शादी होगी। फैंस के लिए ये खुशखबरी है कि स्वरा भास्करस की शादी से जुड़े सारे फंक्शन अगले हफ्ते शुरू हो जाएंगे। फंक्शन की तारीख भी सामने आ गई है।

जल्द शुरू होंगी शादी की तैयारियां
रजिस्टर्ड शादी की खबरों के दौरान से ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर छत्तीसगढ़ में अपनी फिल्म फलानी की शूटिंग कर रही थीं। अब एक्ट्रेस अपनी शादी से जुड़ी सारी तैयारियों को लेकर दिल्ली पहुंच गई हैं। परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा कि स्वरा डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय अपने नाना और नानी के घर में शादी से जुड़े फंक्शन कर सकती हैं।

स्वरा ने दोस्तों को भेजा इन्विटेशन
शादी की रस्मों के अलावा स्वरा भास्कर के घर में होली की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। ऐसे में ढेर सारे फंक्शन्स को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। स्वरा ने अपने फ्रेंड्स को इनविटेशन भेजा है, जिसमें लिखा है कि हमसे जुड़ें और खुशियों को शेयर करें। कपल सेरेमनी में होने वाले फंक्शन्स जैसे हल्दी, संगीत और रिसेप्शन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

फैंस को दिया था हिंट
इससे पहले स्वरा भास्कर ने मार्च में अहमद के साथ अपी शादी की प्लानिंग के बारे में ट्विटर पर हिंट भी दिया था। एक्ट्रेस ने लिखा कि दुल्हन बनने जा रहे दूल्हा और दुल्हन का कन्फेशन। मैं बता नहीं सकती कि हम कितने बिजी होने वाले हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पारंपरिक शादी की तैयारियों के बीच अपनी स्टोरी पर फूलों से सजी एक सेज की तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की सुहागरात की सेज थी।

फूलों से सजा था एक्ट्रेस का रूम
फोटो में एक्ट्रेस का रूम और बिस्तर फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि मां इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि मेरी सुहागरात फिल्मी हो। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हुआ था। फैंस ने इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन दिए।

2020 में हुई फहाद-स्वरा की मुलाकात
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की बात करें, तो कपल की मुलाकात पहली बार साल 2020 में हुई थी। दोनों मिले और इनके बीच दोस्ती हो गई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने शादी का फैसला लिया। स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मिसेज फलानी में नजर आने वाली हैं। काफी समय से एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस शादी की तैयारियों के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications