मशहूर एक्ट्रेस ने मां के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, भावुक होकर बोलीं- मम्मा एक बार गूगु कहकर पुकार लो
मुंबई,

सनी ने किया मम्मा को याद
सनी ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी मम्मी और परिवार के साथ दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा है- कुछ लोग अपने माता-पिता को सबसे ज्यादा तब याद करते हैं जब वो मुश्किल में होते हैं लेकिन मैं आपको अपने सबसे ज्यादा खुशी के पलों और विशेष अवसरों में सबसे ज्यादा याद करती हूं। 14 साल पहले आप हमें छोड़ गए लेकिन मुझे हर गुजरते रोज के साथ आपको और ज्यादा याद आती है। लगता है कि आप बस फिर से मुझे एक बार गुगू कहकर पुकार लो।

2008 में हो गया था सनी की मां का निधन
सनी लियो की मां का साल 2008 में निधन हो गया था। इसके दो साल बाद 2010 में उनके पिता भी दुनिया छोड़ गए थे। उस वक्त तक सनी की पहचान एक पोर्न स्टार की ही थी। पिता के निधन के करीब एक साल बाद 2011 में सनी ने भारत का रुख करते हुए टीवी शो बिग बॉस से में हिस्सा लिया था। इसके बाद वो लगातार फिल्म और टीवी में काम कर रही हैं।

ओटीटी पर रिलीज हुई अनामिका से चर्चा में
सनी लियोन इन दिनों अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर चर्चा में हैं। ये सीरीज ओटीटी पर 10 मार्च को रिलीज हुई है। ये सीरीज विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है, जो एक स्पाई थ्रिलर है। सनी लियोन इसमें लीड रोल कर रही हैं। 'अनामिका' वेब सीरीज के 8 एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे। सनी के साथ इसमें समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, अयाज खान नजर आए हैं।

टीवी, फिल्म, ओटीटी सब जगह कर रही काम
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिसके बाद को कई फिल्मों में नजर आई हैं। सनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दिखती रही हैं। कुछ दिन पहले वो 'वन माइक स्टैंड' में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता से भी वो चर्चा में आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications