'मुझे मशहूर प्रोड्यूसर के साथ...' मशहूर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सबके सामने बयां की आपबीती

Suchitra Pillai disclosure: सिनेमा जगत से अकसर आपने कास्टिंग काउच और कॉम्प्रमाइज जैसी खबरों को सुना ही होगा। इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए ये सब काफी आम है तो कईयों के लिए काफी मुश्किल और दर्दनाक। हाल ही में दिल चाहता है फेम सुचित्रा पिल्लई ने इसी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे।

एक्ट्रेस के उड़ गए होश
सिद्धार्थ कन्नन को दिये एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने बताया कि वे साउथ में दो फिल्में कर चुकी हैं और इंडस्ट्री से काफी परिचित भी हैं। मगर बावजूद इसके उन्हें एक दफा किसी का कॉल आया, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।

Actress Suchitra Pillai

कॉल में हुई ऐसी बात
दरअसल ये कॉल कॉम्प्रोमाइज करने को लेकर था। बातचीत में साफ कहा गया कि अगर उन्हें किसी बड़े प्रोड्यूसर के साथ काम करना है तो कॉम्प्रोमाइज करना होगा। सुचित्रा ने कहा कि कास्टिंग काउच तो नहीं मगर हां ऐसा ही एक इंसीडेंट मेरे साथ जरूर हुआ था।

'तुम्हें फिल्में करनी हैं क्या...?'
सुचित्रा ने कहा कि इस कॉल में मुझसे पूछा गया कि तुम्हें साउथ की फिल्में करनी हैं? मैंने कहा हां.. फिर कहा गया कि काफी अच्छी फिल्म है बहुत बड़ा एक्टर-डायरेक्टर है। मुझे एक्टर की बहन का रोल मिला था।

'मुझे लगा कि फीस कम होगी मगर...'
फिर मुझसे कहा गया कि मगर प्रोड्यूसर बिल्कुल नया है। मैंने उस वक्त ये सोचा कि क्या पता फीस कम देगा या फिर कुछ और। मगर फिर मुझसे कहा गया कि उनका पहला टाइम है तो मुझे कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मैने कहा कि मैं सालों से इंडस्ट्री में हूं आप जानते भी हैं किससे बात कर रहे हैं।

'मुझे बहुत गुस्सा आया'
मुझे बहुत ही ज्यादा गुस्सा आया और मैंने कहा कि आपको गलत इंसान और नंबर मिला है। बताते चलें कि सुचित्रा पिल्लई कई साउथ और मलयालम फिल्में करने के साथ टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+