Christmas के मौके पर फोटो में पैंट पहनना भूलीं सोनल चौहान तो फैंस ने कहा- सैंटा इनको पैंट दिला दो

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिग व खूबसूरती का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने क्रिसमस के खास मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसके चलते उनके फैंस ने उनको ट्रोल कर दिया। इस फोटो में सोनल बेहद खूबसूरत लग रही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो पैंट पहनना भूल गईं। हालांकि ये एक तरह की ड्रेस होती है, जिसे लॉन्ग ड्रेस या फिर स्वेटर कहते हैं।

सोनल चौहान ने शेयर की फोटो

सोनल चौहान ने शेयर की फोटो

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच खूब फोटो शेयर करती रहती हैं। सोनल अपने बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार उनका क्रिसमस के मौके पर बोल्ड फोटो शेयर करना उनके फैंस को पसंद नहीं आया और खरी-खोटी सुना दी।

सोनल के फोटो पर कमेंट कर लोगों ने किया ट्रोल

सोनल के फोटो पर कमेंट कर लोगों ने किया ट्रोल

दरअसल, सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो फोटो शेयर की है। उसमें सर्दी से बचने के लिए पैरों में मोजे, गर्म टी-शर्ट और टोपी पहनी हुई नजर आ रही हैं लेकिन इन सबके साथ सोनल ने पैंट नहीं पहना है। इस तस्वीर में सोनल एक्समस ट्री के साथ पोज दे रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को क्रिसमस के मौके पर ये लुक और अंदाज कुछ खासा पसंद नहीं आया। एक यूजर ने तो उनके बोल्ड लुक पर कमेंट करते हुए कहा कि संता कृप्या इन्हें पैंट दें।

सोनल की फोटो की लोगों ने की तारीफ

सोनल की फोटो की लोगों ने की तारीफ

इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैरी एक्समस कहने का ये कौन सा नया तरीका है। हालांकि ज्यादातर फैंस ने सोनल की खूबसूरती की तारीफ की। वो अपनी चहेती के लिए कह रहे हैं कि उन्हें भी ऐसा ही संता चाहिए।

तस्वीरें हुईं वायरल

तस्वीरें हुईं वायरल

एक्ट्रेस की फोटोज को एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उनकी तस्वीर वायरल हैं। वहीं सोनल की करियर की बात करें तो फिल्म जन्नत में काम करने के बाद सोनल बॉलीवुड पर कुछ खास असर नहीं छोड़ पाईं। इसके बाद सोनल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+