वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत को लेकर एक्ट्रेस रेखा ने कह दी ऐसी बात, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
Rekha Boj: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें इसी मैच पर टिकी हुई हैं। फाइनल मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मैच को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं और इसे लेकर अपना एक्साइमेंट भी दिखा रहे हैं। इसी बीच तेलुगू एक्ट्रेस रेखा बोज ने आईसीसी वर्ल्ड कप मैच को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिस पर उनकी आलोचना हो रही है।
तेलुगू एक्ट्रेस रेखा ने दिया बड़ा बयान
आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आगामी 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में होने वाले इस फाइनल मैच में कई सेलेब्स के शामिल होने की बात हो रही है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब दुनिया की दो बेस्ट टीम एक-दूसरे से मैदान में भिड़ती नजर आएंगी। इसी बीच तेलुगू एक्ट्रेस रेखा ने इस मैच को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

इंडिया की जीत पर रेखा करेंगी ये काम
तेलुगू एक्ट्रेस रेख बोज का बयान सुनकर लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की याद आ गई है। रेखा बोज ने कहा है कि अगर इस फाइनल मैच में भारत की जीत होती है तो वह कपड़े उतारकर वाइजैग बीच पर दौड़ लगाएंगी।
सोशल मीडिया पर रेखा ने लिखी ऐसी बात
एक्ट्रेस रेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्ल्ड कप 2023 को लेकर ये पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अगर वर्ल्ड कप 2023में इंडिया की जीत होती है तो वह बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ेंगी। उन्होंने लिखा है- अगर इंडिया ये वर्ल्ड कप जीतता है तो मैं वाइजैग बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ूंगी। ऑल द बेस्ट टीम इंडिया।
लोगों ने रेखा की जमकर की आलोचना
रेखा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट कपर कमेंट्स करते हुए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा है- ये हमारी संस्कृति नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जमकर मजाक बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications