'ऐतराज' की स्क्रीनिंग पर पैरेंट्स के सामने शर्मिंदा हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, सेक्शुअल प्रिडेटर का किया रोल
मुंबई, 15 जनवरी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद अब अपना ज्यादातक समय विदेश में ही बिता रही हैं। पिछले कुछ सालों में वह 'बेवॉच' जैसी कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार बॉलीवुड ही है।

क्या आपने देखी है ऐतराज?
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि क्या हुआ था जब उनके मम्मी-पापा ने फिल्म 'ऐतराज' के हॉट सीन्स देखे थे। साल 2004 में आई प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म 'ऐतराज' काफी चर्चित रही थी। इस फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खूब सुर्खियां बंटोरी, लेकिन उसी काम को लेकर उन्हें अपने पैरेंट्स के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। इस फिल्म को लेकर 17 साल बाद प्रियंका ने बड़ा खुलासा किया है।

'सेक्शुल प्रिडेटर' बनी थीं प्रियंका
ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा ने एक सेक्शुअल प्रिडेटर (सेक्स की भूखी) महिला का रोल निभाया था, जो अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड (अक्षय कुमार) पर शादी के बाद भी नाजायज संबंध बनाने का दवाब डालती है। इस फिल्म की शूटिंग के समय प्रियंका चोपड़ा सिर्फ 21 साल की थीं, लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें फिल्म में सेक्स प्रिडेटर की भूमिका निभाने को लेकर चेतावनी दी थी।

क्या था प्रियंका चोपड़ा का कैरेक्टर?
प्रियंका चोपड़ा से कहा गया था कि इस रोल के बाद दर्शक उन्हें कभी 'सम्मान' की नजरों से नहीं देख सकेंगे। आपको बता दें कि अब्बास-मस्तान द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में प्रियंका के अलावा अक्षय और करीना कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। प्रियंका ने एक दुखी शादी में फंसी एक महिला की भूमिका निभाई जो अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाना चाहती है। लेकिन जब ब्वॉयफ्रेंड ने इनकार किया तो उसने रेप का आरोप लगा दिया।

फिल्म के समय उम्र थी सिर्फ 21 साल
वैनिटी फेयर के दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन दिनों एक्ट्रेसेस से अच्छी और शरीफ लड़की होने की उम्मीज जताई जाती थी लेकिन फिल्म में उनका रोल एक बदतमीज और बेशर्म लड़की का था। चूंकि मेरा कैरेक्टर एक सेक्स प्रिडेटर का था और मेरी उम्र भी 21 या 22 रही होगी। लोगों ने मुझसे कहा कि अगर आप इस तरह के रोल निभाएंगी तो दर्शक भी आपको उसी नजर से देखने लगेंगे। यह आपके माता-पिता के सपनों और उम्मीदों को भी तोड़ सकता है।

मम्मी-पापा के साथ देखी थी फिल्म
फिल्म और माता पिता से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं कभी नहीं भूलूंगी, हम स्क्रीनिंग पर थे और मैं डर गई थी। मैं भी शर्मिंदा था क्योंकि मेरे मम्मी-पापा भी फिल्म देख रहे थे। जब फिल्म खत्म हुई तो लोग खड़े हो गए और ताली बजाने लगे और मेरी तरफ देखने लगे। फिल्म में और भी लोग थे जो बड़े सितारे थे लेकिन मैं थिएटर से बाहर चली गई और लोग मुझे बधाई देने के लिए बाहर खड़े थे।'

फिल्म ने बदल दिया करियर
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'वो पल मेरे लिए शॉकिंग था क्योंकि फिल्म के बाद मैंने सोच लिया था लोग मुझे नापसंद करने वाले हैं, कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहेगा।' हालांकि प्रियंका के साथ हुआ इसका उल्टा, ऐतराज में उनके काम को बेहद पसंद किया गया। उन्होंने कहा, 'फिल्म ने मेरे करियर को बदलकर रख दिया, मुझे कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करने की हिम्मत मिली जिससे मैं पहले घबराती थी।' ऐतराज में अपने काम के लिए प्रियंका ने फिल्मफेयर का बेस्ट विलन अवार्ड भी जीता था।
यह भी पढ़ें: अजय देगवन और आलिया ने 'RRR' के लिए ली कितनी फीस, सुनकर मन मसोस लेंगे बॉलीवुड सितारे
-
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज












Click it and Unblock the Notifications