अजय देगवन और आलिया ने 'RRR' के लिए ली कितनी फीस, सुनकर मन मसोस लेंगे बॉलीवुड सितारे
मुंबई, 12 जनवरी: बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इस साल आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। वहीं हिन्दी सिनेमा के एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। अजय और आलिया के यूं तो फिल्म में छोटे-छोटे रोल हैं लेकिन दोनों ने इसके लिए जो फीस ली है, वो चौंकाने वाली है।

अजय ने लिए 35 करोड़
एसएस राजामौली की आरआरआर में अजय देवगन काफी छोटे रोल में हैं। उन्होंने फिल्म में अपने रोल की शूटिंग भी सात में पूरी कर ली थी। बताया गया कि इस छोटे रोल के लिए अजय ने 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बता दें कि अजय देवगन पहली बार साउथ इंडस्ट्री की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

आलिया ने लिए 9 करोड़
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में आलिया भट्ट लीड हीरोइन हैं लेकिन उनका रोल करीब 20-22 मिनट का ही है। आलिया ने अपने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपए चार्ज लिए हैं। आलिया बॉलीवुड में पूरी फिल्म के लिए जितनी फीस लेती हैं, उससे भी ज्यादा उन्होंने 'आरआरआर' में 20 मिनट के रोल के लिए ली है।

कोरोना के चलते टली फिल्म की रिलीज
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को इसी महीने सात तारीख को रिलीज किया जाना था। फिल्म के प्रमोशन में भी इसके सितारे जी-जीन से जुटे हुए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। अभी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म को अब कोरोना की मौजूदा लहर के कम होने के बाद ही रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य कलाकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications