निक के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन को लेकर छलका प्रियंका का दर्द, शेयर की दिल छू जाने वाली बात
लंदन, 01 दिसंबर: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस साल लगभग पूरा समय अपनी वर्क कमिटमेंट्स के कारण लंदन में बिताया। प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन और मैरिज को लेकर एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इतने लंबे समय तक अपने पति अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास से अलग रहना मुश्किल रहा है। कपल का लॉस एंजेलिस में एक घर है जबकि प्रियंका का लंदन में भी एक घर है। प्रियंका ने बताया कि, निक लंदन में मेरे साथ एक दिन बिताने या सिर्फ डिनर करने के लिए लॉस एंजेलिस से फ्लाइट लेकर लंदन आते थे।

प्रियंका बोलीं-हम एक दूसरे के पेशे में हस्तक्षेप नहीं करते
लेडीज फर्स्ट विथ लॉरा ब्राउन के साथ इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि, हम हर समय बात करते हैं, आप जानते हैं। हम एक दूसरे के दिलों को जानते हैं। हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हम एक दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। हमारे अपने अपने व्यक्तिगत करियर हैं और हम दोनों एक-दूसरे के पेशेवर जीवन में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। लेकिन वे निर्णय मुख्य रूप से हम दोनों के लिए हैं, क्योंकि हमने अपने करियर को मेहनत से खुद बनाया है।
Recommended Video

डिनर के लिए एलए से लंदन आते हैं निक: PC
प्रियंका ने कहा कि, पार्टनर के दिल के हाल के बारे में ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्हें कैसा लग रहा है और उसे तवज्जो देना। मुझे कहना पड़ेगा कि मेरे पति इस चीज में कमाल के हैं। जैसा कि मैंने कहा, यह साल लंदन में रहते हुए मेरे लिए बहुत मुश्किल था। वो सब कुछ छोड़कर मेरे पास एक दिन के लिए भी आ जाते थे, बस मेरे साथ एक डिनर के लिए और फिर वापस चले जाते थे।' प्रियंका ने बताया कि वे अपने बेडरूम क्लोसेट में एक एस्प्रेसो मशीन भी रखती हैं।

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में दिखेंगी प्रियंका
निक और प्रियंका ने 2018 में शादी की थी। इस जोड़े ने हाल ही में लंदन में ब्रिटिश फैशन अवार्ड्स 2021 में भाग लिया और रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। प्रियंका ने नेटफ्लिक्स के विशेष जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में भी अभिनय किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर पॉटशॉट लिया। प्रियंका जल्द ही द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में दिखाई देंगी, जिसमें वह सती के करेक्टर को निभाती दिखेंगी। उनकी आने वाले प्रोजेक्ट लिस्ट में टेक्स्ट फॉर यू और सिटाडेल शामिल हैं। जिसके लिए वह लंदन में रह रही हैं। बॉलीवुड में, प्रियंका 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की सह-कलाकार होंगी।












Click it and Unblock the Notifications