मेकअप कराती हुई निया शर्मा की बोल्ड तस्वीरें वायरल, अपने नकली नाखूनों को लेकर कही मजेदार बात
मुंबई, 9 अप्रैल: एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग और डांस के लिए तो पहचान रखती ही हैं, सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए भी चर्चा में आती रहती हैं। निया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में निया ने अपने नाखूनों को लेकर भी कुछ लिखा है, जो यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है।

निया ने शेयर की हैं तस्वीरें
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह काउच पर बैठकर मेकअप कराती नजर आ रही हैं। उन्होंने काफी शॉर्ट ड्रेस पहनी है और मेकअपमैन उनके बाल बना रहा है। तस्वीरों में निया के हाथों में नकली नेल्स भी दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए निया ने लिखा है- टाइप करते हुए ऑटोकरेक्ट से भी बदतर कुछ है, तो ये नकली नाखून हैं।

खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें
निया शर्मा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं। निया शर्मा के ये फोटो शेयर करने के कुछ घंटे के भीतर ही इस पर लाखों लाइक आ चुके हैं। निया अपने बोल्ड लुक के अलावा फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। निया अक्सर ही अपने वर्कआउट की वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

ट्रोलिंग का भी करती हैं सामना
निया शर्मा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग जबरदस्त है, उनको जहां एक ओर तारीफ मिलती है तो वो अक्सर ही उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि वो इससे घबराती नहीं हैं और इसका जमकर जवाब देती हैं। निया कह चुकी हैं कि उनको ट्रोल करने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम
निया शर्मा टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा ने सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है, नागिन 4 जैसे कई प्रोजेक्ट में काम किया। टीवी के अलावा निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications