जालीदार ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस निया का बोल्ड अंदाज, एक से बढ़कर एक तस्वीरें देख यूजर्स ने कही ये बातें

मुंबई, 05 मार्च: एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग और डांस को लेकर तो जानी ही जाती हैं, सोशल मीडिया पर भी वो खूब लोकप्रिय हैं। निया लगातार अपनी फोटो इंस्टा और ट्विटर पर शेयर करती हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद भी आती हैं। निया ने एक बार फिर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। उनकी ये तस्वीरें यूजर्स को खूब भा रही हैं।

निया ने शेयर की हैं तस्वीरें

निया ने शेयर की हैं तस्वीरें

एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक गेमिंग कार्निवल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो ब्लैक नेट ड्रेस पहने हुए हैं। निया की ये ड्रेस काफी बोल्ड है। ऐसे में उनकी ये तस्वीरें सोशल यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। निया की इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है। हजारों यूजर्स ने भी कमेंट करते हुएउनकी तस्वीरों की तारीफ की है।

हाल ही में मम्मी के साथ शेयर की थी तस्वीरें

हाल ही में मम्मी के साथ शेयर की थी तस्वीरें

निया शर्मा ने हाल ही में अपनी मां ऊषा शर्मा के बर्थडे पर उनके साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की थीं। तस्वीरों में निया शर्मा ने समंदर के बीचों-बीच अपनी मॉम का जन्मदिन मनाते दिख रही थीं। उनकी ये फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं।

टीवी के साथ बेव सीरीज में भी कर चुकीं काम

टीवी के साथ बेव सीरीज में भी कर चुकीं काम

निया शर्मा ने टीवी पर काफी काम किया है, इसके अलावा वेब सीरीज और म्यूजिक एलबम में भी वो काम कर चुकी हैं। निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से खूब लोकप्रियता मिली थी। निया शर्मा नागिन 4 में भी नजर आ चुकी हैं। निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।

बयानों से भी चर्चा में रहती हैं निया शर्मा

बयानों से भी चर्चा में रहती हैं निया शर्मा

निया अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी चर्चा में आती रही हैं। निया ने हाल ही में टीवी और वेब सीरीज में काम करने के तजुर्बे पर कहा था कि टीवी से वेबसीरीज में काम करना कहीं बेहतर है क्योंकि टीवी में लोगों से किसी खच्चर की तरह से काम कराते हैं। निया ने कहा है कि टीवी पर पेमेंट लेना भी बड़ा मुश्किल काम है। पेमेंट के लिए कई बार उनकी भी लड़ाईयां हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+