डिनर के लिए आईं पूनम पांडे ड्रेस को लेकर हो गईं ट्रोल, यूजर्स ने लगा दिया ये 'आरोप'

मुंबई, 5 फरवरी: एक्ट्रेस और मॉडल एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर ही अपने बोल्ड वीडियो और बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं। शुक्रवार शाम को वो मुंबई में एक डिनर के लिए पहुंची थीं, जहां क्लिक की गईं उनकी ये तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की गई हैं। इस दौरान उनेहोंने जो ड्रेस पहनी थी, उसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा में तस्वीरें

सोशल मीडिया पर चर्चा में तस्वीरें

डिनर के लिए निकलीं पूनम की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह गहरे नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। पूनम पांडे की तस्वीरों को मशहूर सेलिब्रिटी स्पॉटिंग हैंडल विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनको ट्रोल करने की कोशिश भी की है।

पूनम की ड्रेस को बताया कॉपी

पूनम की ड्रेस को बताया कॉपी

पूनम की ड्रेस को लेकर सोसल यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने उनकी ड्रेस को दिशा पटानी की कॉपी बताया तो एक और यूजर ने ठंड के बावजूद शॉर्ट ड्रेस को लेकर सवाल किया। कई और यूजर्स ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट किए हैं।

Recommended Video

    Poonam Pandey के पति Sam Bombay गिरफ्तार, Actress अस्पताल में एडमिट | वनइंडिया हिंदी
    वर्ल्डकप बयान पर खुलासे को लेकर भी चर्चा में

    वर्ल्डकप बयान पर खुलासे को लेकर भी चर्चा में

    पूनम पांडे ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान ये कहकर चर्चा में आई थीं कि भारत जीता तो वो सबके सामने अपने कपड़े उतार देंगी। पूनम पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि जब मैंने भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर कपड़े उतारने की बात कही तो मैं खबरों में छा गई और रातों-रात फेमस हो गई लेकिन इसका मेरी निजी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा। मेरे पापा को किसी ने ये बयान अखबार में दिखाते हुए पूछ लिया कि ये तो आपकी बेटी है। उस दिन पापा घर आए तो मुझ पर बहुत नाराज हुए। मुझे पीटा और घर से भी निकाल दिया।

    पूनम ने मॉडलिंग से की थी शुरुआत

    पूनम ने मॉडलिंग से की थी शुरुआत

    पूनम पांडे पहली बार 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल की तौर पर दिखी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में आईं। पूनम हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पूनम अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+