एक्ट्रेस केतकी चितले जेल से रिहा, NCP चीफ शरद पवार के खिलाफ किया था अपमानजनक पोस्ट
मुंबई, 23 जून: एनसीपी प्रमुख पर कुछ समय पहले फेसबुक पर कथित अपमानजक पोस्ट शेयर करने वाली मराठी एक्ट्रेस को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। मराठी अभिनेत्री केतकी चितले कल ठाणे की अदालत से जमानत मिलने के बाद ठाणे जेल से रिहा हो गईं। जेल से बाहर आते समय एक्ट्रेस मुस्कुराती हुईं नजर आईं।

चितले को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार किया गया था।
केतकी को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। धर्म और नस्ल के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।केतकी को पिछले महीने ठाणे पुलिस ने फेसबुक पेज पर कथित रूप से साझा की गई पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया था। जो कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी और द्वारा लिखी गई थी। इसमें पवार के कथित संदर्भ में "नरक इंतजार कर रहा है" और "आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं" जैसे आपत्तिजनक वाक्यांश शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications