कंगना रनौत को याद आईं पुरानी बातें, बताया- मुझे 'डायना' कहा जाता था, जिसने काला जादू किया

Actress Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की एक ऐसी इकलौती अभिनेत्री हैं, जो फिल्म को अपने दम पर सुपरहिट करवाने का माद्दा रखती हैं, हालांकि इंडस्ट्री को लेकर उनके शुरुआती दिन अच्छे नहीं थे। एक्ट्रेस को काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने अतीत की कुछ घटनाओं को इंस्टा स्टोरी के जरिए साझा किया है, जब लोगों ने कथित तौर पर उन्हें एक 'डायन' कहा, जिसके पास काला जादू (Black magic) की शक्तियां थीं।

कंगना ने इंस्टा पोस्ट पर अपना अतीत दोहराया

कंगना ने इंस्टा पोस्ट पर अपना अतीत दोहराया

दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रविवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक घटना को याद किया जब उन्हें 'डायन' कहा गया था। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि एक प्रमुख पब्लिकेशन के एडिटर ने उनके बारे में एक आर्टिकल लिखा था, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना के पास 'काला जादू' करने की शक्तियां है।

'मुझे भी डायन कहा गया लेकिन मैंने...'

'मुझे भी डायन कहा गया लेकिन मैंने...'

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि 'कैसे 200 साल पहले महिलाओं को जिंदा जला दिया गया था, क्योंकि उन्हें डायन के रूप में माना जाता था।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "अगर आपके पास सुपर पावर है तो आपको एक डायन कहा जाएगा ...मुझे भी डायन कहा गया लेकिन मैंने खुद को जलने नहीं दिया उल्टा उनको.....हा हा हा...मैं रियल विच हूं वोहााहा आबरा का डाबरा..।" कंगना ने मजाकिया अंदाज में लिखा।

दिवाली पर पीरियड ब्लड मिक्स कर लड्डू बांटे

दिवाली पर पीरियड ब्लड मिक्स कर लड्डू बांटे

इसके बाद अपनी अगली स्टोरी में कंगना ने याद किया कि कैसे पहले यह दावा किया गया था कि उन्होंने काला जादू किया था। एक्ट्रेस ने लिखा, "साल 2016 में @saritatanwar2707 एडिटर ने लिखा कि मैंने सफलता पाने के लिए काला जादू का सहारा लिया और मैंने अपने पीरियड ब्लड को लड्डूओं में मिलाकर दिवाली गिफ्ट के तौर पर उन्हें बांट दिए। हाहाहा, वो दिन बेहद मजेदार थे। मैंने खुद को किसी फिल्म बैकग्राउंड, एजुकेशन, फ्रेंड, बॉयफ्रेंड, एजेंसी, ग्रुप के सपोर्ट के बिना इस काबिल बनाया था। ऐसे में सभी मिलकर एक ही जवाब के साथ आगे आए और वह था काला जादू।"

अध्ययन सुमन ने लगाए थे आरोप

अध्ययन सुमन ने लगाए थे आरोप

आपको बता दें कि कंगना की फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़' के को-एक्टर और एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने पहले दावा किया था कि कंगना ने उनके साथ कुछ इसी तरह की हरकत की थी, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने एक टीवी इंटरव्यू में दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के रूप में दिखाई देंगी, जिसे उन्होंने निर्देशित भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+