एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की राजनीति में जल्द होगी एंट्री, ये पार्टी कर चुकी हैं ज्वाइन!

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी कई सफल टीवी शो का हिस्सा रही हैं। बिग बॉस सीजन 7 में उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों ने सराहना की थी। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने अपने सुपरहिट शो, शक्ति - अस्तित्व के एहसास की की शूटिंग पूरी की। डेली सोप में काम्या ने दमदार और शानदार प्रदर्शन से प्रशंसा बटोरी है। अब काम्या को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। काम्या पंजाबी जल्द ही राजनीति में अपने कदम रखने वाली हैं। हाल ही में मिली खबर के अनुसार अब वह राजनीति की ओर रुख करने की तैयारी कर रही हैं।

 'काम्या पंजाबी हमेशा से राजनीति का हिस्सा बनना चाहती थीं'

'काम्या पंजाबी हमेशा से राजनीति का हिस्सा बनना चाहती थीं'

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि काम्या पंजाबी हमेशा से राजनीति का हिस्सा बनना चाहती थीं। मगर, काम और बिजी शेड्यूल के वजह से वह ऐसा करने में असमर्थ रहीं। चूंकि अब, उनका पॉपुलर टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की ऑफ एयर हो गया है, इसलिए उन्होंने अपने जिंदगी में यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है।

इस पार्टी में शामिल हुई काम्या

इस पार्टी में शामिल हुई काम्या

ईटाइम्स के मुताबिक अभिनेत्री एक बड़ा कदम उठाने और राजनीति में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कांग्रेस पार्टी जाॅइन कर चुकी हैं और जल्द ही अपने लिए गए फैसले का अनाउंसमेंट करने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि काम्या की हमेशा से राजनीति में आने की ख्वाहिश थी, लेकिन वह अपनी काम की प्रतिबद्धता और व्यस्त कार्यक्रम के कारण पहले बड़ा कदम नहीं उठा सकीं। हालांकि काम्या की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की' पांच साल बाद ऑफ एयर हुआ

‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की' पांच साल बाद ऑफ एयर हुआ

एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' पांच साल बाद ऑफ एयर हुआ है। उन्होंने बताया कि शूट के आखिरी दिन जब डायरेक्टर ने पैकअप कहा तो मुझे बहुत ज्यादा रोना आया। मैं कई घंटो तक सेट पर थी। शक्ति एक ब्रांड है, जो अच्छी शुरुआत के साथ शुरू हुआ था और सही समय पर खत्म हो गया। उन्होंने आगे कहा, कोई धक्का मारके निकाले उससे अच्छा है कि आप इज्जत से निकल जाओं। कई शो के सेकंड सीजन आ रहे हैं। मुझे लगता है कि शक्ति का दूसरा सीजन भी आएगा।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं काम्या

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं काम्या

काम्या पंजाबी लंबे समय से शोबिज का हिस्सा रही हैं। शक्ति अस्तित्व के एहसास की के साथ काम्या पंजाबी बनू मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा: लेकिन कब तक? और बेइंतहा जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति के साथ करवा चौथ मनाने का वीडियो शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+