इसलिए महिलाओं के होते हैं ब्रेस्ट: ट्रोल किए जाने पर एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने दिया करारा जवाब
सिडनी, 25 जनवरी। 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा मां बनने के बाद इन दिनों अपना पूरा समय बच्चे की देखभाल में बिता रही है। 2 महीने पहले ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसके साथ वह अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एवलिन ने हाल ही में अपनी बेटी 'एवा' को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसे लेकर अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

नवंबर, 2021 में बनीं मां
तुषान भिंडी से शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 12 नवंबर को अपनी बेटी एवा को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं एवलिन अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो पोस्ट करती हैं। मदरहुड को एंजॉय कर रहीं एवलिन को कहां पता था कि उन्हें अपनी ही फोटो को लेकर ट्रोल होना पड़ेगा। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को लेकर खुलकर बात की है और एक बार फिर ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर शेयर कर करारा जवाब दिया है।

फोटो को लेकर हुईं ट्रोल
एक्ट्रेस एवलिन ने खुद को ट्रोल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने स्तनपान कराने वाले अन्य महिलाओं की फोटो ट्रोल किए जाने पर भी बात की। एवलिन ने कहा, 'ऐसी तस्वीरें एक ही समय पर संवेदनशीलता और स्ट्रेंथ को दर्शाती हैं, मुझे ये अच्छा लगता है। स्तनपान सबसे नैचुरल और स्वस्थ चीजों में से एक है। यही कारण है कि महिलाओं के स्तन सबसे ऊपर होते हैं, तो इसके बारे में शर्माना क्यों?'

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ट्रोलिंग से निराश होने की बजाए एवलिन हर चीज में पॉजिटिविटी ढूंढती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं पहली बार मां बनी हूं और इस सफर को अपने फ्रेंड्स और फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं। यह जरूरी है कि मैं सोशल-मीडिया पर अपनी छवि को निजी बनाए रहना चाहिए और न ही काम के बारे में बताना चाहिए। बता दें कि एवलिन ने साल 2019 में अपने ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से सगाई की थी।

कहां रह रही हैं एवलिन शर्मा
इसके दो साल बाद 2021 में दोनों ने शादी कर ली। शादी में सिर्फ उनके परिवार वाले और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था। 'ये जवानी है दीवानी' की अभिनेत्री एवलिन 15 मई को ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन के पास डॉ तुशान भिंडी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एवलिन काफी एक्टिव रहती हैं, फिलहाल वह बॉलीवुड से दूर है। एवलिन कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: वेब सीरिज के लिए बंदूक घर लेकर जाती थी ये एक्ट्रेस, कहा-जिंदगी में कभी गन नहीं देखा, गाली नहीं दी लेकिन...












Click it and Unblock the Notifications