वेब सीरिज के लिए बंदूक घर लेकर जाती थी ये एक्ट्रेस, कहा-जिंदगी में कभी गन नहीं देखा, गाली नहीं दी लेकिन...

वेब सीरिज के लिए बंदूक घर लेकर जाती थी ये एक्ट्रेस, कहा-जिंदगी में कभी गन नहीं देखा, गाली नहीं दी लेकिन...

मुंबई, 25 जनवरी: टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ को अब तक आपने घरेलू लड़की, बहू और ग्लैमरस करिदारों में ही देखा होगा लेकिन अब उन्हें आप ओटीटी पर एक पुविल वाले की किरदार में देखेंगे। जी हां, वेब शो के तीसरे सीजन डैमेज्ड में अभिनेत्री आमना शरीफ एक पुलिस वाले की किरदार में दिखाई दे रही हैं। आमना शरीफ का कहना है कि ऐसी चुनौती वाला रोल पाकर वह बहुत खुश हैं। डैमेज्ड में आमना शरीफ के साथ उनकी को-स्टार श्रेनु पारिख हैं। आमना शरीफ को आपने आखिरी बार कसौटी जिंदगी की 2 में साल 2020 में देखा होगा। लेकिन उसके बाद आमना ने काम से जानबूझकर कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था क्योंकि वह अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चाहती थीं। लेकिन वह अब फिर से काम में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में 'डैमेज्ड-3' में अपने किरदार की तैयारी कैसे की, इसके बारे में बात की है।

टीवी की बहू से रिवॉल्वर रानी बनीं अमाना

टीवी की बहू से रिवॉल्वर रानी बनीं अमाना

डैमेज्ड के लिए हां क्यों कहा? इस सवाल का जवाब देते हुए आमना शरीफ ने कहा, ''जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मुझे पता था कि मैं इसे हां कहने वाली हूं और इसको करने वाली हूं। यह उन भूमिकाओं में से एक है जिसे मैं हमेशा से निभाना चाहती हूं। मैंने अब तक जो किया है, यह उसके विपरीत है। एक एक्ट्रेस के रूप में आपको बहुमुखी होने की जरूरत है, अपने प्रदर्शन से दर्शकों को चौंकाना चाहिए, जो केवल कुछ ऐसी चीज के साथ आता है जो आपके कंफर्ट जोन में नहीं है। यह किरदार निश्चित रूप से मेरे कंफर्ट जोन में नहीं था। मैं मेरे निजी जीवन में मैं कौन हूं, इसके बिल्कुल विपरीत है। रश्मि (डैमेज्ड में उनका किरदार) की भूमिका करने के लिए बहुत सारी तैयारी की है मैंने।''

'शूटिंग के 10 दिन पहले मैं सबसे कनेक्शन तोड़ दिया था...'

'शूटिंग के 10 दिन पहले मैं सबसे कनेक्शन तोड़ दिया था...'

डैमेज्ड के लिए आमना शरीफ ने कैसी तैयारी की? इसको लेकर आमना ने कहा, ''मेरा किरदार न केवल एक सख्त पुलिस वाला है, बल्कि इसमें ग्रे शेड्स भी हैं। मैं कैरेक्टर में बिल्कुल उतरना चाहती ती, न केवल अपने निर्देशक के साथ बल्कि स्वयं पर भी काम करने के लिए कुछ वर्कशॉप कीं। ने शूटिंग से दस दिन पहले अपने करीबी सामाजिक दायरे से नाता तोड़ लिया। मैं अपने दम पर रहना चाहती थी। मैंने पुलिस पर बहुत सारे इंटरव्यू देखें। मैं उनके तौर-तरीकों, उनकी बॉडी लैंग्वेज को समझना चाहती थी वे एक खास तरीके से कैसे व्यवहार करते हैं।''

'शूटिंग से पहले मैं घर पर बंदूक रखती थी'

'शूटिंग से पहले मैं घर पर बंदूक रखती थी'

आमना ने आगे कहा, ''एक पुलिस वाले के रूप में, मेरे पास बहुत सारे दृश्य हैं जिनमें मैं एक बंदूक का उपयोग कर रहा हूं जिसका मैंने जीवन में कभी उपयोग नहीं किया था। मेरे निर्देशक विक्रांत सर ने मुझे शूटिंग से पहले अपने घर में रखने के लिए एक बंदूक दी थी। उन्होंने कहा, 'बंदूक से अभ्यास करें, इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश करें ताकि जब आप सेट पर हों तो बंदूक पकड़े हुए यह अप्राकृतिक न दिखे।'

'मैंने कभी हिंदी में गाली नहीं दी थी लेकिन इसके लिए...'

'मैंने कभी हिंदी में गाली नहीं दी थी लेकिन इसके लिए...'

आमना ने बताया, ''मैंने अपने जीवन में कभी भी हिंदी में गाली नहीं दी, यही कारण है कि मैंने वर्कशॉप किया क्योंकि मैं स्क्रीन पर एकदम नैचुरल दिखना चाहती थी। एक अभिनेता के तौर पर हर दिन आपके लिए सीखने के अनुभव जैसा होता है। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक्शन सीन नहीं किए, इस किरदार ने मुझे वह मौका दिया। मुझे इस किरदार को निभाने में काफी समय लगा। मैं घर वापस आ जाती थी लेकिन काफी समय तक इस किरदार से अलग नहीं हो सकी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+