पहाड़ों पर पहुंच ईशा गुप्ता हुईं टॉपलेस, बिना कुछ पहने धूप लेते हुए शेयर की तस्वीरें

ईशा गुप्ता हुईं टॉपलेस, बिना कुछ पहने शेयर की तस्वीरें

मुंबई, 11 अक्टूबर: फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'नकाब' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो मल्लिका शेरावत के साथ काम कर रही हैं। ईशा गुप्ता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार सनसनी मचा रही हैं। ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हैं। ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टॉपलेस तस्वीर शेयर की है। जो वायरल हो गई है और उनको इस तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

पहाड़ों में जाकर हुईं टॉपलेस

पहाड़ों में जाकर हुईं टॉपलेस

ईशा गुप्ता ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। ईशा बाहर की तरफ देख रही हैं और फोटो में उनका बैक दिखाई दे रहा है। ईशा ने जींस पहनी हुई लेकिन ऊपर उन्होंने कुछ नहीं पहना है। तस्वीर में सामने पहाड़ नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि वो किसी हिल स्टेशन पर हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

ईशा की इन तस्वीरों पर ना सिर्फ उनको फॉलोवर बल्कि कई सेलीब्रिटी ने भी कमेंट किए हैं। शेखर कपूर ने उनसे जगह के बारे में पूछा है, जहां वो हैं तो कई लोगों ने उनके फिगर की तारीफ की है। वहीं उनको कई असहज करने वाले कमेंट भी आए हैं। कई यूजर्स ने ईशा की इन तस्वीरों को सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका बताया है।

अक्सर शेयर करती हैं बोल्ड तस्वीरें

अक्सर शेयर करती हैं बोल्ड तस्वीरें

फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों में ज्यादा ना दिख रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए अपनी काफी हॅाट फोटो शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थीं। बोल्ड छवि के चलते ईशा को 'सेक्स सिंबल' और 'भारत की किम कार्दशियां' जैसे टैग भी दिए जाते हैं।

अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में आती हैं ईशा

अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में आती हैं ईशा

ईशा गुप्ता मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। वो लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। ईशा अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज-3डी और बादशाहो में ईशा गुप्ता नजर आईं। ईशा गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी बहन नेहा गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

कई साल से ग्लैमर की दुनिया में ईशा

कई साल से ग्लैमर की दुनिया में ईशा

ईशा गुप्ता फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया था।

Recommended Video

    Manish Gupta Death Case: DM-SSP का Viral Video, पीड़ित परिवार पर बनाया दबाव! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+