Pics: शादी के दो दिन बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील के साथ शेयर कीं बेडरूम फोटोज
नई दिल्ली, 4 दिसंबर: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की लीड स्टार ऐश्वर्या शर्मा ने दो दिन पहले नील भट्ट के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। जिसमें रेखा समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे। अब कपल ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे लोग उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें बता रहे। साथ ही उनको जकमर लाइक भी कर रहे।

फोटो के साथ रोमांटिक कैप्शन
ये नया कपल बेडरूम में पोज देते नजर आ रहा है। शादी के बाद ये उनकी साथ में पहली तस्वीर है। इसमें ऐश्वर्या ने रेड कलर की हॉट ड्रेस पहन रखी है, जबकि नील व्हाइट कलर की फुल टीशर्ट में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में 'जरा-जरा' लिखकर दिल वाला इमोजी बनाया। वैसे तो उन्होंने हैशटैग में प्री वेडिंग लिखा है, लेकिन उनके फैन्स ने इसे फर्स्ट नाइट की फोटो बता दी। साथ ही उस पर 8 घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए।

रेखा को देखकर चौंक गए
वहीं जब मुंबई में नील की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, तभी वो और ऐश्वर्या एक महिला को देखकर चौंक गए। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा थीं, जो रिसेप्शन में दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचीं। दोनों दौड़कर पास आए और उनके पैर छुए। रेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी, जिस वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनसे मिलने के बाद नील और ऐश्वर्या काफी खुश थे, क्योंकि उनके आने का अंदाजा उन्हें नहीं था।

टीवी पर हैं भाभी-देवर
दोनों ने इंदौर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल थे। जो लोग फेमस टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखते हैं, उनको तो इन दोनों के बारे में सब कुछ पता है, लेकिन जो नहीं देखते उन्हें बता दें कि टीवी स्क्रीन पर दोनों देवर-भाभी हैं। साथ ही टीवी पर उनका नाम विराट और पाखी है।

लगातार डाल रहे शादी के फोटो-वीडियो
आपको बता दें कि दोनों स्टार इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं। वहां ऐश्वर्या के 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि नील के 6.35 लाख। पिछले एक हफ्ते से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़े फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। जिसको उनके फैन्स जमकर लाइक कर रहे। साथ ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications