एक्टर विभू राघवे कैंसर की आखिरी स्टेज पर, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, दर्द को छुपाकर मुस्कुराए
मुंबई, 10 फरवरी: एक्टर और ब्लॉगर विभु राघव कैंसर से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनका कैंसर स्टेज-4 में है। निशा और उसके कजिन्स फेम एक्टर ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो मुस्कुराते हुए अपनी हेल्थ के बारे में बता रहे हैं। विभू के वीडियो पर मोहसिन खान, मोहित मलिक, जैन इमाम और दूसरे सितारों ने कमेंट कर उनके जल्दी से ठीक हो जाने की दुआ की है।

विभू क्या बोले वीडियो में
निशा और उसके कजिन्स में अनेरी वजानी के भाई की भूमिका निभाने वाले विभु राघव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनको स्टेज-4 कैंसर का पता चला है। वीडियो में विभू ने अपने दर्द को छुपाया है। उन्होंने बताया है कि मैं पिछले कुछ दिन से बीमार था। जांच के बाद पता चला कि मुझे स्टेज 4 कैंसर है, जो एडवांस स्टेज में है। ये काफी अलग और आक्रामक किस्म का कैंसर है।

मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी
विभू ने आगे रह, मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी कि इस तरह की बीमारी मुझे घेर लेगी। एक दिन में जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस सबके बावजूद मैं मजबूत होने की कोशिश कर रहा हूं और आगे बढ़ रहा हूं।
साथी कलाकारों ने की दुआएं
विभू के वीडियो पर उनके दोस्तों और पूर्व सह-कलाकारों शालीन मल्होत्रा, मोहसिन खान, जैन इमाम,मोहित मलिक ने कमेंट किए हैं। मोहित मलिक ने लिखा, मजबूत रहें विभू। मेरी जान हम आपको जल्दी ही पर्दे पर देखेंगे। जैन इमाम ने लिखा, भाई, अपनी मु्स्कान बनाए रखो। मैं आपके तत्काल स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि विभू राघवे ने 2016 में आई रोमांटिक फिल्म रिदम और 2017 में आई हॉरर फिल्म पिचफोर्क में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications