सनी लियोनी की शादी को हुए 11 साल, बताया उस दिन सेरेमनी में क्या-क्या हुआ

मुंबई, 09 अप्रैल: अभिनेता सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने शनिवार को शादी के 11 साल पूरे कर लिए। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर सनी ने खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी शादी की खास तस्वीर शेयर की है। सनी और डेनियल की शादी में 50 से भी कम गेस्ट आए थे। जिसमें सनी और डेनियल दूल्हा-दुल्हन के लिबास में काफी सुंदर लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सनी ने ये भी बताया है कि उनकी शादी वाले दिन क्या-क्या हुआ था।

'11 साल शादी को हो गए, एक ऐसा समय, जब हमारे पास पैसे नहीं थे'

'11 साल शादी को हो गए, एक ऐसा समय, जब हमारे पास पैसे नहीं थे'

इस तस्वीर में सनी लियोनी शादी का लाल रंग का जोड़ा पहने गुलाब के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर किसी गुरुद्वारे की लग रही है, जिसमें दोनों ही अपना सिर झुकाए बैठे हुए हैं और दोनों ने अपने हाथ जोड़े हुए हैं। सनी लियोनी ने लाल कलर का वेडिंग आउटफिट पहना हुआ है और डेनियल वेबर भी शेरवानी में हेंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे हैं।

बताया रिसेप्शन के लिए कैसे जुटाने पड़े थे पैसे

फोटो शेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'शादी को आज 11 साल हो गए। एक ऐसा समय था जब हमारे पास कोई पैसा नहीं थे, 50 से भी कम मेहमान, रिसेप्शन का खर्च निकालने के लिए हमें शादी के लिफाफे खोलने पड़े, फूलों की व्यवस्था भी गलत थी, नशे में लोगों ने खराब स्पीच दी और हमारी शादी के केक के रूप में एक भद्दा केक। एक यादगार कि हम साथ में कितना आगे आ गए हैं और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी। हैपी ऐनिवर्सरी बेबी।'

पति डेनियल ने भी शेयर की मजेदार फोटो

पति डेनियल ने भी शेयर की मजेदार फोटो

वहीं सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में डेनियल सनी लियोनी की पीठ पर नजर आ रहे हैं और दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। सनी लियोनी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हैपी ऐनिवर्सरी बेबी। यहां हमें बिना खुद को बदले साथ में बेहतरीन जिंदगी जीनी है। बहुत सारी मस्ती, प्यार और तुम्हारे साथ वक्त बिताना है- तुम्हारी बीवी'

सनी लियोनी और डेनियल वेबर को तीन बच्चे हैं

सनी लियोनी और डेनियल वेबर को तीन बच्चे हैं

सनी के इस पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें सनी लियोनी हाल में वेब सीरीज अनामिका में नजर आई थीं। अब सनी लियोनी मलयाली फिल्म 'रंगीला', तमिल फिल्म 'वीरमादेवी' और हिंदी फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमाकोरेगांव' के एक गाने में नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी और डेनियल वेबर को तीन बच्चे हैं। उनके नाम नोहा, असर और निशा है। निशा को सनी लियोनी ने गोद लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+