कौन हैं मशहूर एक्टर जिसने बच्चियों के सामने की "गंदी बात", हुआ अरेस्ट
मुंबई, 07 जुलाई: सिल्वर स्क्रीन पर आइडियल किरदार निभाकर लोगों को प्रेरित करने वाले एक्टर कोई जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी उनके वो ही आदर्श हों। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक मशहूर एक्टर का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हालांकि एक्टर को अपने गंदे काम के लिए अरेस्ट कर लिया गया है।

जानिए कौन है ये एक्टर
ये एक्टर कोई और नहीं मलयालम फिल्मों का एक्टर श्रीजीत रवि है, जो मासूम बच्चियों को गुनहगार है। त्रिशूर पश्चिम पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्चों के सामने करता था ये गंदा काम
मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को 4 जुलाई को दो बच्चियों के सामने अपने प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था। घटनाअय्यनथोल के एक पार्क के पास की है। अभिनेता को 14 और 9 साल की उम्र के की दो लड़कियों के सामने ये अश्लील काम किया। जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई थी।

बच्चों ने अपनी शिकायत में बताई ये बात
नाबालिग बच्चियों ने अपनी शिकायत में कहा कि काली कार में सवार एक व्यक्ति उनके सामने आकर उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट दिखाकर गंदी-गंदी हरकते कर रहा था। हालांकि मासूम बच्चियां एक्टर की पहचान नहीं कर सकी, उन्होंने बस ये कहा कि उसका जाना पहचाना चेहरा है।

ऐसे पुलिस ने एक्टर की पहचान की
बच्चियों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने पार्क के पास लगे सीसीटीवी से कार से श्रीजीत रवि की पहचान की। बाद में बच्चियों ने भी उस फुटेज से अभिनेता की पहचान की। यह बताया गया था कि अभिनेता को हाल ही में पलक्कड़ में इसी तरह के एक मामले में बुक किया गया था, हालांकि इस बार सबूत पुलिस के हाथ लगने के बाद एक्टर रवि को अरेस्ट कर लिया गया है।

श्रीजीत को मिल चुके हैं कई अवार्ड
मलयालम एक्टर श्रीजीत रवि के खिलाफ पॉक्सो की धारा 11 (1) और 12 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केेस दर्ज कर अरेस्ट किया गया है। इससे पहले भी एक्टर को 2016 में पॉक्सो एक्ट के तहत इसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। श्रीजीत ने वर्ष 2005 में फिल्म 'मयूखम' से मलयालम फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म 'चंथुपोट्टू' से फेम मिला और कहा जाता है कि ये फिल्म करीब 100 दिन तक सिनेमाघरों पर लगातार बनी रही थी। श्रीजीत को कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

श्रीजीत रवि इस फेमस एक्टर के हैं बेटे
श्रीजीत रवि साउथ के मशहूर एक्टर टी.जी रवि के सगे बेटे हैं। श्रीजीत मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री है। श्रीजीत अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 2021 में उन्हें 'चन्थुपोट्टु' से बड़ा ब्रेक मिला था। वो मलयालम ही नहीं तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications