पापा बनने वाले हैं आदित्य नारायण, खुद किया कन्फर्म, जानिए क्या कहा?

मुंबई, 24 जनवरी। फिल्म अभिनेता और गायक आदित्य नारायण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आदित्य नारायण ने 2020 में अपनी गर्लफ्रैंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की थी और दोनों ही शादी के तकरीबन सवा साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। खुद आदित्य नारायण ने इस खबर की जानकारी दी है। आदित्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस खबर को सुनकर मेरे पिता उदित नारायण काफी खुश हैं।

Recommended Video

    Aditya Narayan जल्द ही बनेंगे पापा, Shweta Agarwal हैं प्रेग्नेंट | वनइंडिया हिंदी
    घर में आएगी नई ऊर्जा

    घर में आएगी नई ऊर्जा

    आदित्य नारायण ने कहा कि श्वेता और मैं जिंदगी के नए दौर में जाने को लेकर काफी उत्सुक हैं, यह जबरदस्त एहसास है। मैं हमेशा बच्चों को पसंद कराया आया हूं, मुझे बच्चे काफी पसंद हैं, मैं खुद एक दिन पिता बनना चाहता था। लेकिन अब श्वेता के पास थोड़ा काम ज्यादा होगा क्योंकि मैं अभी भी एक बच्चे से कम नहीं हूं, हमने हाल ही में एक पालतू कुत्ता गोल्डन रीट्रिवर गोद लिया है। हमारे घर में जल्द ही काफी ज्यादा ऊर्जा आने वाली है।

     जल्द होगी गोदभराई

    जल्द होगी गोदभराई

    पिता बनने की खबर सुनकर आदित्य काफी उत्सुक हैं। आदित्य ने बताया कि हमारा परिवार जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम करेगा। हम जल्द ही गोदभराई की रस्म करेंगे, इसमे सिर्फ परिवार क सदस्य ही शामिल होंगे। आदित्य ने बताया कि उसमे माता-पिता इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश हैं, हमारी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर वह काफी उत्सुक हैं। आदित्य ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

    घर वाले काफी खुश

    घर वाले काफी खुश

    कोरोना काल में मुश्किल हालात पर आदित्य ने कहा कि मेरे पिता और मां दोनों मेरे नए जीवन की खबर सुनकर काफी खुश हैं, दोनों जल्द ही दादा-दादी बनने जा रहे हैं। लेकिन मेरे पिता मेरी तरह थोड़े शर्मीले हैं, वह भी मेरी तरह खुद की भावनाओं को जाहिर नहीं करते हैं। हम कोरोना काल में सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, महामारी काल में हम कहीं भी बाहर नहीं गए। जब परिवार की बात आती है तो मैं काफी व्यक्तिगत हो जाता हूं, मैं बहुत ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं करता , मैं खुश हूं कि हमे यह अच्छी खबर मिली।

    2010 में मिले थे आदित्य-श्वेता

    आदित्य और श्वेता की शादी दिसंबर 2020 में मुबई में हुई थी। उस वक्त आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। श्वेता के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा था कि हम शादी करने जा रहे हैं, मैं सबसे सौभाग्यशाली आदमी हूं जिसने श्वेता को ढूंढ़ा, वो मेरी दिल की साथी है, हम 11 साल पहले मिले और अब आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मैंने कहा था ना. कभी ना कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यकीन है। बता दें कि आदित्य और श्वेता 2010 में फिल्म शापित के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+