Photo: प्रभास की लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस का चढ़ गया पारा, जमकर किया ट्रोल

मुंबई, 29 अगस्त: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और 'बाहुबली' फेम प्रभास इन दिनों मुंबई में हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग में बिजी है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रभास की कार के अंदर बैठ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनकी 'आदिपुरुष' की को-एक्टर कृति सेनन में भी नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद प्रभास के फैन काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

नया अवतार देखकर भड़के फैन

नया अवतार देखकर भड़के फैन

दरअसल, सुपरस्टार प्रभास को शनिवार (28 अगस्त) को मुंबई में कृति सेनन के साथ अपने डांस रिहर्सल के बाद स्पॉट किया गया था और उसी की एक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर तैर रही प्रभाव की फोटो देखकर उनके फैंस काफी मायूस नजर आ रहे हैं। इस फोटो में बाहुबली स्टार काफी मोटे नजर आ रहे हैं, उनका नया अवतार देखकर उनके फैंस भड़क गए।

बॉडी शेमिंग के कारण हुए ट्रोल

बॉडी शेमिंग के कारण हुए ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो bollywoodpap नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि प्रभास के कार के अंदर है और साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। प्रभास की नई फोटो में वो काफी मोटे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद ट्रोल्स उन्हें बॉडी शेमिंग के कारण ट्रोल करने से नहीं चूके। ट्रोलर्स ने उनकी तुलना 'वड़ा पाव' और 'अंकल' तक से कर दी।

यूजर्स के कुछ ऐसे थे रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या है सच में प्रभास ही हैं ना? वहीं दूसरे ने लिखा कि इसको कहीं देखा है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि यह अंकल की तरह क्यों दिखाई दे रहे हैं? वहीं उनके फैंस एक्टर के सपोर्ट में भी उतरें। किसी ने डार्लिंग प्रभास कमेंट किया तो किसी ने उनकी सादगी की तारीफ की। आपक भी देखिए प्रभास की यह नई वायरल फोटो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+